शाहीन भट्ट, महेश भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम shaheenb
महेश भट्ट - शाहीन भट्ट
मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं, लेकिन उनकी दूसरी बेटी शाहीन भट्ट ने अभिनय की बजाय लेखन को अपनाया। शाहीन एक लेखिका और कॉलमिस्ट हैं, जिन्होंने अपनी किताब 'आई हैव नेवर बीन (अन)हैप्पीयर' में मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दे पर खुलकर बात की। उनकी लेखनी ने न केवल लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास भी किया।