बिपाशा बासु और करन सिंह ग्रोवर पिछले काफी समय से बॉलीवुड के हॉट कपल बने हुए हैं। अब लगता है कि फिल्मी सितारों के ब्रेक-अप के इस मौसम में उनके रिश्ते का भी 'द एंड' वाला है।
विज्ञापन
नाजुक मोड़ पर बिपाशा का रिश्ता, फिर टूटेगा दिल!
2 of 9
- फोटो : gettyimages
बिपाशा बासु और करन सिंग ग्रोवर फिल्म 'अलोन' के समय एक-दूसरे के करीब आए। इसके बाद दोनों की नजदीकियां लगातार बढ़ती रहीं। हाल ही में इस तरह की बातें भी सामने आईं कि दोनों शादी करने वाले हैं। दरअसल दोनों इस रिश्ते को शादी तक ले जाना चाहते हैं लेकिन एक बड़ा पेंच फंस गया है।
विज्ञापन
नाजुक मोड़ पर बिपाशा का रिश्ता, फिर टूटेगा दिल!
3 of 9
हाल ही में करन रिश्ते की बात लेकर अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। बिपाशा से शादी की बात पर उनकी मां आग-बबूला हो गईं। बताया जा रहा है कि किसी भी कीमत पर करन की मां बिपाशा को बहू के रूप में नहीं देखना चाहतीं। उन्होंने करन को यहां तक कह दिया कि अगर उन्हें बिपाशा इतनी ही पसंद हैं तो फिर घर से अपना रिश्ता खत्म समझें। करन को मां या बिपाशा में से किसी एक को चुनने की बात भी उनकी मां ने कह डाली।
नाजुक मोड़ पर बिपाशा का रिश्ता, फिर टूटेगा दिल!
4 of 9
सूत्रों की मानें तो करन के घर से बगावत करके बिपाशा से शादी करने की उम्मीद कम है। ऐसे में इस समय फिल्मी गलियारों में ये चर्चा गर्म है कि करन की मां इस रिश्ते की 'खलनायक' ना बन जाएं। ये पहला मौका नहीं है जब बिपाशा किसी रिश्ते में हैं।
विज्ञापन
नाजुक मोड़ पर बिपाशा का रिश्ता, फिर टूटेगा दिल!
5 of 9
- फोटो : gettyimages
बिपाशा बासु इससे पहले जॉन अब्राहम के साथ लंबे समय तक रिश्ते में रही हैं। जॉन और बिपाशा करीब छह साल तक साथ रहे। इतने लंबे तक साथ रहने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।
विज्ञापन
नाजुक मोड़ पर बिपाशा का रिश्ता, फिर टूटेगा दिल!
6 of 9
बिपाशा बासु फिल्म 'दम मारो दम' में काम करते हुए राणा दग्गूबाती के नजदीक आईं थीं। दोनों खूब साथ-साथ दिखे लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका।
विज्ञापन
नाजुक मोड़ पर बिपाशा का रिश्ता, फिर टूटेगा दिल!
7 of 9
बिपाशा बासु अपनी पहली फिल्म 'राज' के हीरो डीनो मोरिया के साथ भी रिश्ते में रहीं। राज की शूटिंग के दौरान उनके और डीनो के बीच नजदीकियां बनीं। फिल्म की सफलता ने दोनों के रिश्तों में और गहराई ला दी। वक्त बीतने के साथ दोनों के रास्ते जुदा हो गए।
नाजुक मोड़ पर बिपाशा का रिश्ता, फिर टूटेगा दिल!
8 of 9
बिपाशा बासु के पुरुष मित्रों में हरमन बेवेजा का नाम भी आता है। करन से रिश्ते में आने से पहले बिपाशा हरमन के साथ रिश्ते में रहीं। उनका ये रिश्ता बहुत लंबा नहीं चल सका।
बिपाशा बासु 37 साल की हो चुकी हैं। प्रशंसक लगातार उनकी शादी को लेकर सवाल कर रहे हैं। अब जब वो खुद शादी करना चाहती हैं तो परिवार बीच में आ रहे हैं। अब इस रिश्ते का अंजाम क्या होगा ये तो जल्दी सामने आ ही जाएगा।