फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday: कभी बिपाशा बसु को सांवली लड़की कहकर चिढ़ाते थे लोग, बिना फिल्में किए ही कमाती हैं करोड़ों रुपये

Fri, 07 Jan 2022 10:36 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की ब्लैक ब्यूटी एक्ट्रेस बिपाशा बसु का आज जन्मदिन है। बिपाशा का जन्म 7 जनवरी, 1979 को नई दिल्ली में हुआ था। बिपाशा ने भले ही कई सालों से फिल्मों में काम न किया हो, लेकिन लाइफस्टाइल के मामले में वो किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र से ही अपना मॉडलिंग करियर शुरू कर दिया था। अपने दो दशक के करियर में बिपाशा ने कई फिल्में कीं जिनमें उनकी भूमिका को काफी सराहा गया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बचपन में उन्हें कोई पसंद नहीं करता था क्योंकि वो बेहद सांवली और मोटी थीं। आलम ये था कि कॉलेज में भी उनके दोस्त उन्हें सांवले रंग के लिए चिढ़ाते थे।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम
'अजनबी' से बॉलीवुड डेब्यू 
बिपाशा ने 2001 में थ्रिलर फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने सुपरहिट हॉरर फिल्म 'राज' (2002) में काम किया। यह फिल्म उनके करियर के लिए टार्निंग प्वांइट थी। इसके बाद बिपाशा ने इसी जोनर की कई फिल्में की। आज भी हॉरर फिल्मों के लिए बिपाशा पहली पसंद होती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Twitter
निजी जीवन रहा चर्चा में
बिपाशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं। जहां पहले उनका अफेयर एक्टर डीनो मोरिया के साथ रहा तो वहीं बाद में वो जॉन अब्राहम के साथ लंबे वक्त तक रिलेशन में रहीं लेकिन तकरीबन 9 साल के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद कुछ साल बाद उन्होंने हरमन बावेजा को डेट किया और आखिरकार टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली।

4 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया
काम से ज्यादा चर्चा सांवले रंग की हुई
बिपाशा ने एक पोस्ट में बताया था कि जब उन्होंने सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीता था। हर न्यूजपेपर में खबर छपी कि कोलकाता की सांवली लड़की विनर बनी। किसी ने मेरा टैलेंट नहीं देखा। यहां तक की मेरे घर में भी मेरे सांवले रंग की चर्चा होती थी। मेरे सांवलेपन के चलते मुझे बाकी एक्ट्रेस से अलग समझा गया। इस दौरान मुझे स्किन केयर एंडोर्समेंट कई ऑफर आए लेकिन मैंने हमेशा इसे ठुकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram
कम फिल्में लेकिन कमाई करोड़ों में
बिपाशा के पास मुंबई के पॉश इलाके में दो घर हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। जहां वो अपने पति करण के साथ रहती हैं। बिपाशा के पास कई मल्टी नेशनल कंपनियों के विज्ञापन रहते हैं। इन्हीं के जरिए बिपाशा की कमाई होती रहती है। लंबे समय से फिल्मों से दूर बिपाशा अक्सर करण सिंह ग्रोवर के साथ वेकेशन एन्जॉय करते नजर आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें