इरफान खान और सुतापा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुतापा से शादी के लिए हिंदू बनने को तैयार थे इरफान
इरफान खान ने एनएसडी की दोस्त सुतापा सिकदर से 23 फरवरी 1995 को शादी की। इरफान के संघर्ष के दिनों में सुतापा हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। ये वही सुतपा हैं, जिन्होंने सुपारी और शब्द जैसी फिल्में लिखी हैं। इरफान ने जब सुतापा से शादी का फैसला किया तो वे उनके लिए धर्म बदलने के लिए भी तैयार हो गए थे लेकिन सुतापा के घरवाले दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए, जिसके बाद इरफान को धर्म बदलने की जरूरत नहीं पड़ी।