फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bipasha Basu: कोलकाता की 'लेडी गुंडा' कैसे बनी बॉलीवुड की बोल्ड अदाकारा?  कभी ठुकरा दी थी विनोद खन्ना की फिल्म

Tue, 07 Jan 2025 10:24 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bipasha Basu Birthday: अभिनेत्री बिपाशा बसु आज 7 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में 
विज्ञापन
1 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : अमर उजाला
माना जाता है कि हीरोइन बनने के लिए छरहरी काया और गोरा रंग होना अनिवार्य है। अभिनेत्रियों के लिए यही मानक तय हैं। मगर, कई अदाकाराओं ने इन तय मानकों को तोड़कर अपनी अभिनय प्रतिभा साबित की है। इस लिस्ट में एक नाम है बिपाशा बसु। सांवली रंगत वाली बिपाशा बसु ने अपने अभिनय और बोल्ड अंदाज से एक खास पहचान बनाई है। आज 7 जनवरी को उनका जन्मदिन है। आइए जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम
दिल्ली में हुई शुरुआती पढ़ाई
बिपाशा बसु ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और फिर अभिनय की दुनिया में चली आईं। अभिनेत्री का जन्म 7 जनवरी 1979 को दिल्ली में हुआ। वे बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आठ साल की उम्र तक बिपाशा दिल्ली में रहीं और यहीं उनकी पढ़ाई-लिखाई हुई। फिर उनका परिवार कोलकाता शिफ्ट हो गया। स्कूल के दिनों में बिपाशा को 'लेडी गुंडा' कहा जाता था। दरअसल, वे क्लास की हेड गर्ल थीं। छोटे-छोटे बाल रखती थीं और व्यक्तित्व दमदार था, जिसके चलते वे खूब लाइमलाइट में रहा करतीं।
विज्ञापन

3 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम
विवादों में रहा डिनो के साथ विज्ञापन
बिपाशा बसु किसी की सलाह पर मॉडलिंग की दुनिया में किस्मत आजमाने चली आईं। दरअसल, साल 1996 में कोलकाता के एक होटल में बिपाशा बसु को मॉडल मेहर जेसिया रामपाल ने देखा। उन्होंने बिपाशा को मॉडलिंग करने का सुझाव दिया। उसी साल बिपाशा ने सुपरमॉडल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और वह जीत गईं। फिर मियामी में फोर्ड मॉडल्स सुपरमॉडल ऑफ द वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया और फिर इसी तरह उनका मॉडलिंग का सफर शुरु हुआ। उन्हीं दिनों बिपाशा को डिनो मोरिया मिले और फिर इनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। दोनों ने साथ में एक बोल्ड विज्ञापन किया, जो काफी विवादों में रहा। 

4 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम
विनोद खन्ना का ऑफर ठुकरा दिया
मॉडलिंग की दुनिया में बिपाशा की किस्मत चमकने लगी और फिर वे कई मैगजीन के कवर पेज पर छाईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिपाशा ने जब सुपरमॉडल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, तब उसमें विनोद खन्ना जज के पैनल में शामिल थे। कहा जाता है कि विनोद खन्ना 'हिमालय पुत्र' में बिपाशा को अपने बेटे के साथ लॉन्च करना चाहते थे, लेकिन बिपाशा ने वह ऑफर ठुकरा दिया। इसके अलावा जया बच्चन भी चाहती थीं कि बिपाशा जेपी दत्ता की फिल्म 'आखिरी मुगल' में अभिषेक बच्चन के साथ काम करें। लेकिन बाद में वह फिल्म ही कैंसिल हो गई। जेपी दत्ता ने उसी फिल्म की स्क्रिप्ट को बदलकर 'रिफ्यूजी' बनाई और इसमें करीना कपूर को कास्ट किया। हालांकि, फिल्म में एक छोटा सा रोल बिपाशा बसु को भी ऑफर किया गया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

ये खबर भी पढें:
Bulandi: 25 साल पहले रजनीकांत ने की आखिरी हिंदी फिल्म, पहली बार किया इस एक्टर के साथ काम, जानें दिलचस्प बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर-देवी - फोटो : इंस्टाग्राम
2001 में किया बॉलीवुड डेब्यू
बिपाशा बसु ने साल 2001 में बॉलीवुड में कदम रखा। अक्षय कुमार के साथ वे फिल्म 'अजनबी' में नजर आईं। फिल्म सफल रही। इसके बाद साल 2002 में बिपाशा ने 'राज' में काम किया। इस फिल्म में उनके अभिनय से ज्यादा बोल्डनेस की चर्चा हुई। फिल्म हिट रही और इसके गाने भी खूब हिट हुए। इसके बाद तो बिपाशा की झोली में कई फिल्में आईं। उन्होंने जिस्म, जमीन, मदहोशी, बरसात, नो एंट्री, धूम 2, फिर हेरा फेरी, ओमकारा और गोल सहित कई फिल्में कीं। साउथ फिल्मों में भी वे नजर आईं। इस दौरान डिनो मोरिया से उनका ब्रेकअप हो चुका था और जॉन अब्राहम के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ीं। जॉन के साथ बिपाशा के प्यार के खूब चर्चे रहे। लेकिन, फिर इनकी राहें भी जुदा हो गईं। बिपाशा ने साल 2016 में करन सिंह ग्रोवर से शादी रचाई। कपल के एक बेटी है।

ये खबर भी पढें:
Supriya Pathak Birthday: हंसा बनकर हंसाया, नेगेटिव रोल में छा गईं सुप्रिया पाठक, परिवार फिल्मों में है सक्रिय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें