ये दिल्लगी
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
दो करोड़ में बनी फिल्म ने कमाए 15.5 करोड़
सैफ अली खान, अक्षय कुमार और काजोल तीनों के लिए टर्निंग प्वाइंट फिल्म रही, ‘ये दिल्लगी’। मात्र सवा दो करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘ये दिल्लगी’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब साढ़े 15 करोड़ रुपये की कमाई की और यशराज फिल्म्स की उन गिनती की फिल्मों में शामिल हुई जिन्होंने अपनी लागत से पांच गुने से ज्यादा की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की। फिल्म में सैफ अली खान का रोल पहले अजय देवगन करने वाले थे, लेकिन बात बनी नहीं। फिल्म का टाइटल भी पहले ‘दिल्लगी’ रखा गया था। लेकिन, ये टाइटल अभिनेता और निर्माता धर्मेंद्र के पास था, और कहते हैं कि उन्होंने किसी नाराज़गी के चलते ये नाम यश चोपड़ा को दिया नहीं तो बाद में फिल्म का नाम ‘ये दिल्लगी’ कर दिया गया।