बीवी नंबर वन
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
मनीषा कोइराला ने इसलिए छोड़ी फिल्म
फिल्म ‘बीवी नंबर वन’ में सलमान और अनिल कपूर ने खूब रंग जमाया। दोनों की साथ में ये पहली फिल्म रही और दोनों का एक साथ इस फिल्म में आना भी बस चमत्कार ही था। फिल्म शुरू तो हुई थी गोविंदा, मनीषा कोइराला, सुष्मिता सेन और संजय दत्त के साथ में और रिलीज हुई तो इसके सितारे थे, सलमान खान, करिश्मा कपूर, सुष्मिता सेन और अनिल कपूर। गोविंदा ने फिल्म नहीं की ये तो हम आपको बता ही चुके हैं। मनीषा कोइराला को फिल्म का प्लॉट समझ नहीं आया और वह उन दिनों गोविंदा के साथ एक और फिल्म ‘अचानक’ भी कर रही थीं। मनीषा इससे पहले ‘अकेले हम अकेले तुम’ में भी एक परेशान पत्नी का किरदार कर चुकी थीं लिहाजा खुद को रिपीट नहीं करना चाहती थीं। संजय दत्त ने फिल्म निजी वजहों से छोड़ी थी। फिल्म में एक खास किरदार में सैफ अली खान भी थे। सैफ के पास उन दिनों कोई खास काम था नहीं तो उन्होंने इस फिल्म में कैमियो कर लिया। वाशू ने सैफ को इस दरियादिली का इनाम उन्हें अपनी अगली फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ के लिए साइन करके दिया।