फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरेंः अभिनेता ब्रिकमजीत कंवरपाल का निधन और कोरोना में मदद के लिए लता मंगेशकर ने दान किए 7 लाख रुपये

Sun, 02 May 2021 08:12 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिक्रमजीत, लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल (Bikramjeet Kanwarpal) का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। वो 52 वर्ष के थे। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "आज सुबह कोविड के कारण अभिनेता मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वे एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी थे जिन्होंने कई फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में सहायक भूमिकाएं निभाई थीं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना।''


कोरोना ने छीना एक और सितारा: अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन
विज्ञापन

2 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva
पूरा देश इस वक्त कोरोना संकट से जूझ रहा है वहीं कुछ राज्य इससे कुछ ज्यादा ही प्रभावित नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति अभी नियंत्रण में नहीं आई है।हालांकि पूरा देश एक जुट होकर इस महामारी से लड़ रहा है और लोगों की मदद के लिए सेलेब्स आगे आ रहे हैं। हाल ही में स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर ने मुख्यमंत्री विशेष राहत कोष में 7 लाख रुपये दान किए हैं। इसके लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लता मंगेशकर को धन्यवाद दिया है।


कोरोना काल में मदद के लिए लता मंगेशकर ने दान किए इतने लाख रुपये, उद्धव ठाकरे ने जताया आभार
विज्ञापन

3 of 5
कनुप्रिया - फोटो : फोटो: सोशल मीडिया
कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है और हर कोई इसे हराने की कोशिश कर रहा है। कोरोना संकट के बीच हमने कई लोगों को खो दिया है और अब खबर आ रही है कि जानी-मानी अभिनेत्री और बह्मकुमारी की टीवी एंकर कनुप्रिया का कोरोना के चलते निधन हो गया।  

बह्मकुमारी की टीवी एंकर और अभिनेत्री कनुप्रिया का निधन, कोरोना से थीं संक्रमित

4 of 5
अनुज सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेता और एल्डर फार्मास्युटिकल्स के सीओओ अनुज सक्सेना को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार कर लिया है। अनुज इन दिनों कई मामलों का सामना कर रहे हैं। उन्हें 141 करोड़ रुपये की निवेशकों को ठगने की शिकायत के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि यह शिकायत कंपनी के एक निवेशक ने ही दर्ज कराई है जिसका कहना है कि साल 2012 में अनुज ने निवेश के बदले उनसे बेहतर रिटर्न का वादा किया था जो अभी तक भी बीच में ही अटका हुआ है।


धोखाधड़ी: सीरियल 'कुसुम' फेम एक्टर अनुज सक्सेना निवेशकों को 141 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik
देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का प्रकोप हर दिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। बीते दिनों कई टीवी और फिल्मी सितारे भी इसकी चपेट में आ गए हैं। इसी बीच बिग बॉस सीजन 14 की विजेता रुबीना दिलैक भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है।

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी रुबीना दिलैक ने दिखाई हिम्मत, बोलीं - 'अब प्लाज्मा डोनेट कर सकूंगी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें