सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अब एक्टर के कथित खुदकुशी मामले में महाराष्ट्र सरकार की किरकिरी होने लगी है। मुंबई पुलिस की तरफ से इस मामले में की गई जांच पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। रिया चक्रवर्ती पर केस दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई जांच के लिए गई हुई है। सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो को देखने के बाद लोग मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को ट्रोल कर रहे हैं।