फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले ये चार कंटेस्टेंट्स? इन दो की अफवाह

Wed, 30 Oct 2019 06:40 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वाइल्ड कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के सीजन 13 में में जान डालने के लिए मेकर्स हर एक कोशिश कर रहे हैं। सलमान खान ने बताया था कि इस हफ्ते बिग बॉस का पहला फिनाले होगा और उस में सिर्फ कुछ लोगों को यह मौका मिलेगा की वो खेल में टिके रहें। इस बार पूरा घर नॉमिनेट है और छह लोगों को छोड़कर हर कोई घर से बेघर हो जाएगा। ऐसे में शो को और धमाकेदार बनाने के लिए चार वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं। दो की अफवाह जोरों पर है।
विज्ञापन

2 of 6
हिंदुस्तानी - फोटो : सोशल मीडिया
विकास पाठक उर्फ 'हिंदुस्तानी भाउ'
बिग बॉस के घर में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले शख्स का नाम है हिंदुस्तानी भाउ उर्फ विकास पाठक। हिंदुस्तानी भाउ पहली बार यूट्यूब पर राष्ट्रवाद के नाम पर पाकिस्तान के लोगों को भद्दी गालियां देकर चर्चा में आए। हिंदुस्तानी भाउ ने राष्ट्रवाद को फैलाने का नया तरीका अपनाया। पाकिस्तान की तरफ से अगर कोई भी भारत के खिलाफ कोई भी टिप्पणी करता है तो वे चाहे पुरुष हो या फिर महिला, हिंदुस्तानी भाउ उन्हें जमकर गंदी गालियां देते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
तहसीन - फोटो : सोशल मीडिया
तहसीन पूनावाला
बिग बॉस ने शो को मजेदार बनाने के लिए अगले शख्स को चुना, जिसका नाम है तहसीन पूनावाला। तहसीन पूनावाला एक राजनीतिक विश्लेषक हैं और अकसर टीवी न्यूज चैनलों पर डिबेट करते हुए नजर आ जाते हैं। तहसीन पूनावाला राहुल गांधी के रिश्तेदार हैं। राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा की बहन से तहसीन पूनावाला की शादी हुई है। तहसीन अपनी तीखी बहस के लिए जाने जाते हैं। उन्हें बिग बॉस के घर में सबसे महंगा कंटेस्टेंट बताया जा रहा है।

4 of 6
सलमान खान और खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल
अगला कंटेस्टेंट जिसने बिग बॉस के स्टेज पर आते ही धमाल मचा दिया वो हैं भोजपुरी सिनेमा की जान खेसारी लाल। खेसारी लाल ने बिग बॉस के सेट पर हीरो की तरह एंट्री की। वो पर्दा फाड़ कर उसके पीछे से बाहर आए। खेसारी लाल अपने मस्तमौला अंदाज और कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। स्टेज पर आते ही उन्होंने अपने इस अंदाज का नमूना भी पेश किया, यहां तक कि उन्होंने सलमान के साथ भी जमकर मस्ती की और सलमान भी अपनी हंसी रोक नहीं सके।
विज्ञापन

5 of 6
शेफाली - फोटो : सोशल मीडिया
शेफाली जरीवाला
बिग बॉस की तरफ से हाल ही में एक प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें यह दिखाया गया कि घर में एक और वाइल्ड कार्ड कंटेंस्टेंट की एंट्री हो गई है और यह कोई और नहीं बल्कि कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला हैं। जिस तरह से शेफाली के हाल चाल बिग बॉस के घर में लग रहे हैं उन्हें देखकर लग रहा है कि शेफाली घर में जोरदार धमाका करेंगी। वो हर एक घरवाले पर नजर बनाए हुए है और घरवालों की एक एक हरकत को सही से परख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
इन दो की अफवाह
इन सबके अलावा एक दो नाम और हैं जो कई दिनों से चर्चा में हैं, पिछले कई दिनों से घर में हिमांशी खुराना के जाने की खबर आ रही है लेकिन खुद हिमांशी ने और दूसरे काम के चलते इन खबरों को अफवाह बताया था लेकिन ऐसा मान जाना है ऐसा सिर्फ सरप्राइज देने के लिए हिमांशी ने कहा है क्योंकि उनके मैनेजर इस खबर की पुष्टि कर चुकें हैं। हिमांशी के साथ रश्मि देसाई के पूर्व बॉयफ्रेंड अरहान खान भी घर के अंदर जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें