फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ क्लब में शामिल विजय की बिजिल, ये जोड़ी जीतेगी नच बलिए 9, पांच खबरें

Wed, 30 Oct 2019 06:29 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनी लियोनी और बिजिल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें।
विज्ञापन

2 of 6
प्रिंस नरुला और युविका - फोटो : सोशल मीडिया
प्रिंस-युविका ने जीता नच बलिए 9?
डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 के विनर्स को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट सामने आ रहे हैं। इन सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि इस बार शो के विजेता प्रिंस और युविका हैं। वहीं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के बाद अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी को पहले रनरअप और विशाल आदित्य व मधुरिमा तुली की जोड़ी को दूसरी रनरअप कंटेस्टेंट जोड़ी का दावेदार बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

3 of 6
लालू यादव - फोटो : ani
फरवरी 2020 में रिलीज होगी लालू यादव पर आधारित 'लालटेन'
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद यादव  के जीवन पर आधारित फिल्म लालटेन अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म लालटेन एक भोजपुरी फिल्म है जिसमें मुख्य किरदार में यश कुमार नजर आएंगे। वहीं राबड़ी देवी का किरदार स्मृति सिन्हा निभाएंगी। 

4 of 6
Sunny Leone - फोटो : social media
कथक करेंगी सनी लियोनी
आइटम नंबर से सभी का दिल जीतने वालीं सनी लियोनी अब एक नए अवतार में नजर आएंगी। दरअसल सनी लियोनी जल्द ही आपको कथक करती नजर आएंगी। नी लियोनी एक ग्रुप डांस 'अभिमन्यु' में नजर आएंगी, जिसे कथक डांसर संदीप महावीर कोरियोग्राफ कर रहे हैं। एनडीटीवी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक  वो इस डांस के लिए 12 घंटे प्रेक्टिस करती हैं। वहीं इस परफॉर्मेंस में सनी 15 किलो को लहंगा पहनकर डांस करती नजर आएंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
Bigil - फोटो : social media
बिजिल का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म बिजिल दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है। बिजिल ने रिलीज के पांच दिनों में 200 करोड़ से अधिक ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं करण जौहर ने भी फिल्म की तारीफ की है। बता दें कि फिल्म बिजिल 25 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। इसके साथ ही बॉलीवुड फिल्मों के कलेक्शन की बात करें तो हाउसफुल 4 ने 111.82 करोड़ रुपये, सांड की आंख ने 8.51 करोड़ रुपये और मेड इन चाइना ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बार बार देखो
डायरेक्टर नित्या मेहरा ने दिया बेबी ब्वॉय को जन्म
कटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म बार-बार देखो की निर्देशक नित्या मेहरा मां बन गई है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते नित्या ने एक बेटे को जन्म दिया है। बता दें कि नित्या को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी बधाई दी है।

पढ़ें: चोरी के आरोप में क्यों घिरीं सनी लियोनी, अभिनेत्री गुल ने क्यों पहनी 14 साल पुरानी ड्रेस?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें