बिग बॉस 12 के घर में एक तरफ घमासान मचा हुआ है। दूसरी तरफ हर कंटेस्टेंट एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में है। बता दें घर में कपल के रूप में एंट्री लेने वाले अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के अंदाज अब बदले नजर आ रहे हैं। सीक्रेट रूप से आने के बाद अनूप जलोटा जसलीन को सेफ गेम खेलने की सलाह दे रहे हैं। घर के अंदर सौरभ पटेल ने जसलीन को मसाज दी, जिसे अनूप जलोटा सहन नहीं कर पाए। नतीजा सबके सामने है..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
bigg boss 12
अनूप घर के अंदर अपने और जसलीन के रिश्ते को लेकर बेहद ही गंभीर नजर आ रहे हैं। उधर, घर के अंदर सौरभ बेहद शांत रहते थे, जसलीन से सौरभ का काफी जमती थी। अनूप जलोटा के सीक्रेट रूम में जाने के बाद सौरभ ने जसलीन की मसाज की थी, जिसे लेकर घर में लौटने के बाद अनूप ने जसलीन और सौरभ को काफी कुछ सुनाया। अनूप का कहना था कि मैंने जसलीन से मसाज कराने के लिए कभी नहीं कहा, तुमने ऐसे कैसे करवा लिया।
विज्ञापन
3 of 5
bigg boss
अनूप जलोटा की इस बात को लेकर सौरभ ने घर से बेघर होने के बाद करारा जवाब दिया। सौरभ ने कहा है कि अनूप जलोटा ने ऐसी बात बोली जो मेरे दिल पर लगी। अनूप ने बोला गेम प्लानिंग पर चलना है तो किसी की इतना हर्ट नहीं करना चाहिए, सौरभ का कहना है कि अनूप उनसे उम्र में बड़े हैं, वह उनका सम्मान करते हैं। और मैंने जसलीन को अपनी बहन माना था। सौरभ का कहना था कि अनूप जी को अपनी उम्र का ख्याल रखना था। और मुझसे ऐसा नहीं बोलना चाहिए था।
4 of 5
Bigg boss 12
कम वोट मिलने की वजह से इस हफ्ते सौरभ घर से बाहर हो गए हैं। सौरभ पटेल की बिग बॉस के घर में बेहद ही शांत पारी रही है। सौरभ की घर में लड़ाइयां बेहद ही कम देखने के लिए मिली हैं। सौरभ और दीपक का कई बार झगड़ा भी हुआ। बता दें कि एक टास्क के दौरान दीपक हराने के लिए शिवाशीष और सौरभ ने मिलकर प्लान भी बनाया था, जिसके बाद सौरभ ने सलमान के सामने झूठ बोला। इस बात पर सलमान ने सौरभ को जमकर खरी खोटी भी सुनाई थी।
सौरभ ने अपने बारे में भी कई राजों से पर्दा हटाया सौरभ ने साफ कर दिया है कि वो कोई कास्टिंग डायरेक्टर नहीं हैं। वह अभी तक खेतीबाड़ी कर रहे थे और आगे भी करेंगे। इस दौरान सौरभ ने श्रीसंथ की जमकर तारीफ की, सौरभ ने कहा है कि श्रीसंथ सबसे सेफ खेल रहे हैं। अनूप जलोटा से पहले जसलीन बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह को डेट कर चुकी हैं। यह बात जानने के बाद घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट हैरान रह गए। सुखविंदर से भी जसलीन करीब 19 साल छोटी हैं।