बॉलीवुड में कई दशकों तक दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री भी प्रोफेशनल हरासमेंट का शिकार हो चुकी हैं। बात हो रही है मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन की। भारत के मी-टू अभियान को समर्थन देते हुए रवीना ने अपने दिल की बात लोगों से साझा करते हुए कहा है कि मैं प्रोफेशनल हरासमेंट झेल चुकी हूं। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की असंख्य कहानियां उन्हें गुस्सा दिलाती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
रवीना टंडन।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
रवीना का कहना है कि वह फिल्म जगत में प्रोफेशनल हरासमेंट से गुजर चुकी हैं इसलिए इस कड़वे अनुभव को समझ सकती हैं। रवीना ने कहा है कि मेरा कभी यौन उत्पीड़न नहीं हुआ क्योंकि मैं ऐसी नहीं थी कि इसे बर्दाश्त कर लूं। मैं मुंहतोड़ जवाब देती, लेकिन मैं उस सदमे को समझ सकती हूं। जिससे युवा लड़कियों को गुजरना पड़ता है। ऐसे अनुभव सुनना बेहद दुखी और निराश करने वाला है। मुझे इस पर गुस्सा आता है।
विज्ञापन
3 of 5
raveena tandon
रवीना ने आगे कहा है कि मैंने पेशे से जुड़ा उत्पीड़न झेला है। मैंने कुछ फिल्में खोई हैं। कुछ महिला पत्रकार थी जो अपनी पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में हमारी छवि खराब करती थीं। वह अभिनेताओं की मदद करती थीं। रवीना ने बताया है कि उन्हें उस वक्त सबसे ज्यादा निराशा और परेशानी का सामना करना पड़ा था। जब लोग मिलकर अभिनेत्री का जीवन बर्बाद करना चाहते थे। जिसमें कुछ पत्रकारों की मदद भी ली जाती थी।
4 of 5
Raveena and Papon
हाल ही में एक ट्वीट कर रवीना ने कहा है कि कार्यस्थल पर उत्पीड़न को कैसे परिभाषित किया जा सकता है। उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियों की पत्नियां या प्रेमिकाएं इस बात पर चुप्पी साधे रहती हैं। साथ ही ऐसी महिलाएं अपने अभिनेता पति को किसी भी अभिनेत्री का करियर बर्बाद करने के लिए उकसाती हैं ताकि उनका प्रेम प्रसंग टूट जाए।
गौरतलब है कि बॉलीवुड की तरफ से लगातार यौन शोषण के खिलाफ मामलों की संख्या को बढ़ते देखते हुए सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने एक कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और रवीना टंडन को इस कमेटी का सदस्य बनाया जा सकता है। CINTAA के महासचिव सुशांत सिंह ने कहा कि हम जल्द ही मामलों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।