फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT: राकेश बापट और दिव्या की अचानक हुई दोस्ती से हैरान हैं शमिता शेट्टी, कहा- उन्होंने मेरा दिल तोड़ा

Sun, 12 Sep 2021 09:02 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
बिग बॉस के घर में राकेश बापट और शमिता शेट्टी की जोड़ी सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक रही हैं। दोनों के बीच का ये बॉन्ड दर्शकों को खूब पसंद आ रहा था। लेकिन फिर अचानक घर में कंटेस्टेंट्स को बंधन से आजाद किया ये दोनों भी एक-दूसरे से जुदा हो गए। इन दोनों के बीच दिव्या को लेकर मनमुटाव देखने को मिला। अब शमिता शेट्टी राकेश के नेचर में आए बदलाव को लेकर बात कर रही हैं। शमिता का कहना है कि राकेश ने अचानक दिव्या से दोस्ती कैसे कर लिया है। शमिता के मुताबिक राकेश पिछले हफ्ते में बदल गए हैं। 

वहीं, इसपर शो के होस्ट करण जौहर कहते हैं कि राकेश बापट को समझ पाना है बेहद मुश्किल है। उन्हें अपनी दिमाग खोलना चाहिए। शमिता ने माना किया कि राकेश ने उनका दिल तोड़ा है। वो उन्हें पसंद करती हैं। लेकिन, पिछले कुछ हफ्तों में राकेश के बिहेव्यिर में जो बदलाव आए हैं वो उनके समझ से परे है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
बता दें कि शमिता शेट्टी और राकेश बापट घर में पहले एक कनेक्शन बने थे। दोनों में ही गहरी दोस्ती देखने को मिली थी। जो बाद में एक लव कनेक्शन के तौर पर भी देखा गया था। हालांकि, हाल ही में शो के मेकर्स ने घरवालों के कनेक्शन खत्म कर अब सदस्यों को अकेले खेलने का मौका दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
वहीं, अब कनेक्शन खत्म होने के बाद राकेश शमिता से ज्यादा दिव्या अग्रवाल के करीब दिख रहे हैं। इसी वजह से शमिता शेट्टी ने राकेश बापट पर निशाना साधा था।  दिव्या को लेकर इन दोनों के रिश्ते में मनमुटाव देखने को मिला। मेकर्स ने हाल ही में शो का एक प्रोमो जारी किया था जिसमें शमिता शेट्टी राकेश बापट से लड़ाई के बीच काफी दुखी नजर आ रही हैं और नेहा भसीन से अपने दिल की बाते साझा कर रही हैं।

4 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
इस शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इसमें लगातार होते ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। बिग बॉस के प्रसंशकों की लिस्ट यूं तो काफी लंबी है, लेकिन कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जो इस शो को बेहद पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का ओटीटी वर्जन इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। यह शो अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। आखिरी हफ्ते में फिनाले की इस रेस में बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी, सिंगर नेहा भसीन, प्रतीक सेहजपाल, दिव्या अग्रवाल, मुस्कान जट्टाना और निशांत भट्ट शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें