टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का ओटीटी वर्जन इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। यह शो अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। आखिरी हफ्ते में फिनाले की इस रेस में बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी, सिंगर नेहा भसीन, प्रतीक सेहजपाल, दिव्या अग्रवाल, मुस्कान जट्टाना और निशांत भट्ट शामिल हैं। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इसमें लगातार होते ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। बिग बॉस के प्रसंशकों की लिस्ट यूं तो काफी लंबी है, लेकिन कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जो इस शो को बेहद पसंद करते हैं। अब शो का विनर कौन होगा, यह तो 16 सितंबर को ही पता चलेगा, लेकिन फिलहाल शो के होस्ट करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी ट्रॉफी की पहली झलक दिखा दी है।