रविवार को यानी 8 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) का बड़े ही शानदार तरह से आगाज किया गया। इस घर में 13 सदस्यों की एंट्री हो चुकी है। शो में जहां छह कनेक्शन नजर आए तो वहीं इस पहले ही दिन दिव्या अग्रवाल अकेले होने की वजह से घर से बेघर होने के लिए सीधे-सीधे नोमिनेट हो गईं। वहीं, मंगलवार को वेब सीरीज 'इंडियन मैचमेकिंग' फेम सीमा तापरिया के मशहूर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी' के घर के अंदर आईं। मालूम हो कि इस बार शो का थीम 'कनेक्टेड रहिए' है। इस मौके पर सीमा ने घर के अंदर जाकर सभी कनेक्शन से बात की। इस दौरान उर्फी जावेद और जीशान खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में उर्फी जावेद, सीमा तापरिया से कहती हैं कि बिग बॉस ओटीटी के घर के बाहर मेरे लिए रिश्ता ढूंढिए। इसी बीच सीमा पूछती हैं, 'क्या आपको शो में कोई पसंद नहीं आया? इस पर उर्फी कहती हैं कि नहीं। सीमा इस पर जीशान से कहती हैं कि क्या बोल रही है यह? कोई नहीं समझ में आया इसको। जीशान कहते हैं कि नहीं समझ में आया होगा।