बिग बॉस 17 का आज फिनाले है। आज तय हो जाएगा कि घर में बचे पांच प्रतिभागियों- अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी में से ट्रॉफी किसके सिर सजेगी। सलमान खान का ये शो दर्शकों के बीच हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। प्रतिभागियों के बीच तमाम बहस और विवादों के साथ इसमें मनोरंजन का भी भरपूर मजा मिलता है। इस शो को सलमान खान होस्ट करते हैं। बिग बॉस के कई प्रतिभागियों को इस शो के बाद उनके साथ काम करने का अवसर मिल चुका है। आइए जानते हैं...