फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर के सिर सजा बिग बॉस विजेता का ताज, सलमान खान ने किया नाम का एलान

Mon, 29 Jan 2024 12:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस में पांच फाइनलिस्ट- मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्रारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी के बीच के मुकाबला था। सभी को मात देते हुए मुनव्वर ने ट्रॉफी अपने नाम की है।
विज्ञापन
मुनव्वर फारुकी ने जीता बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिर बिग बॉस 17 के विजेता का एलान हो गया है। चर्चित रियलिटी शो के 17वें सीजन के विजेता का ताज मुनव्वर फारूकी के सिर सजा है। सलमान खान ने उनके नाम का एलान किया है। इसी के साथ बिग बॉस 17 का सफर अब खत्म हो चुका है। अभिषेक कुमार शो के रनरअप बने हैं।

विज्ञापन


पांच लोगों के बीच था मुकाबला
बिग बॉस में पांच फाइनलिस्ट- मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्रारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी के बीच के मुकाबला था। शो से सबसे पहले अरुण माशेट्टी को बाहर किया गया। उनके बाद अंकिता लोखंडे की छुट्टी हुई। फिर प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा की भी शो से विदाई हो गई। इसके बाद अभिषेक कुमार और मुनव्वर के बीच कड़ा मुकाबला था, जिसमें मुनव्वर ने बाजी जीत ली है।
Filmfare Award 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड में शिरकत करने पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, सितारों से की मुलाकात
विज्ञापन

 

ट्रॉफी के अलावा मिलीं ये चीजें
शो के विजेता का एलान सलमान खान ने किया। उन्होंने मुनव्वर को विनर की ट्रॉफी दी। मुनव्वर को ट्रॉफी के अलावा 50 लाख रुपये और एक कार मिली है। आपको बता दें कि बिग बॉस शो से पहले मुनव्वर ने लॉकअप शो की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। अब ये उनकी दूसरी बड़ी जीत है।

विज्ञापन

Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारूकी की चमकी किस्मत, इतनी इनामी राशि के साथ मिली शानदार कार

कौन हैं मुनव्वर?
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कंगना द्वारा होस्ट किए गए कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'लॉकअप' के विनर बन लाइमलाइट में आए मुनव्वर आए दिन किसी ना किसी विवाद को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। मुनव्वर ने बतौर स्टैंड अप कॉमेडियन भी अपने करियर को पंख दिए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।
Animal Park: एनिमल पार्क पर आया नया अपडेट, फिल्म को लेकर रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें