टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ आज रात से शुरू होने जा रहा है। शो का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे, जो अब कुछ ही घंटों में खत्म होने जा रहा है। इस बार शो में एक ऐसी जोड़ी भी देखने को मिलेगी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद करते हैं। दरअसल, बिग बॉस में उड़ारियां सीरियल से लोगों का दिल जीतने वाले अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी यानी फतेह और तेजो की जोड़ी ने एंट्री ली है।