फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastav: राजू के बच्चों ने जताया पीएम मोदी का आभार, लिखा- यह संवेदना संदेश बड़े सदस्य-सा साहस दे रहा

Sat, 01 Oct 2022 01:51 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा है।
विज्ञापन
राजू, प्रधानमंत्री और अंतरा श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा है। बता दें कि 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। इस दौरान न केवल राजू के परिवार और करीबियों ने उनकी सेहत की जानकारी ली। बल्कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी समय-समय पर राजू की पत्नी शिखा से बात कर कॉमेडियन का हाल जाना था। यही, कारण है कि बेटी अंतरा ने राजू श्रीवास्तव के निधन के 10 दिन बाद भारत के प्रधानमंत्री के नाम पोस्ट शेयर किया है।  GodFather: मेरे प्यार को पैसे से नहीं खरीद सकते...फीस पूछने पर भड़के सलमान खान, निर्माताओं को कहा 'गेट लॉस्ट'

विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री जी, जिस समय मेरे पापा जीवन-मृत्यु से जूझ रहे थे, उस समय भी उनके प्रति आपकी चिंता बराबर बनी हुई थी। आपका यह संवेदना संदेश भी इस दुख में हमें, हमारे साथ खड़े परिवार के किसी बड़े सदस्य-सा साहस दे रहा है। आपके इस बड़प्पन के लिए हृदय से धन्यवाद। अंतरा और आयुष्मान”। Malaika Arora: लहंगा पहन रैंप वॉक करते हुए ठुमके लगाने पर ट्रोल हुईं मलाइका, यूजर्स बोले- सबको शहनाज बनना है

बता दें कि अंतरा ने प्रधानमंत्री के अलावा गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी शुक्रिया अदा किया है। अमित शाह के लिए साझा किए गए पोस्ट में लिखा है, “माननीय गृहमंत्री जी, आपकी संवेदनशीलता प्रणम्य है। जब मेरे पापा जीवन-मृत्यु से लड़ रहे थे, तब आप विशेष रूप से मनोनीत मंत्रालय के अधिकारी, एम्स नई दिल्ली व हमारे परिवार से संपर्क में रहे। आपकी चिंता का यह भाव अद्भुत है। हमारा पूरा परिवार आपकी संवेदनशीलता के प्रति कृतज्ञ है।” PS 1: तृषा का विवादों से पुराना नाता, पांच महीने में टूटी थी सगाई; प्राइवेट फोटो लीक होने पर मच गया था बवाल

वहीं, योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए अंतरा ने कहा, ‘माननीय योगी आदित्यनाथ जी। मुझे और मेरे भाई आयुष्मान को गर्व है कि हमारे पिता देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का भी गौरव हैं। आपका उनके प्रति उदारमना होना हम सभी को आपके प्रति कृतज्ञता से भर गया है। आपके इस संवेदना संदेश ने हमारे परिवार को बहुत साहस दिया है। आपका हृदय से धन्यवाद।"  Arun Govil: एयरपोर्ट पर 'भगवान राम' को देख महिला ने किया दंडवत प्रणाम,आस्था ऐसी कि हर कोई रह गया हैरान

विज्ञापन

बता दे कि दिवंगत कॉमेडियन की बेटी अंतरा भी फिल्म उद्योग से जुड़ी हैं। उन्होंने  'फुल्लू', 'पलटन', 'द जॉब', 'पटाखा' और 'स्पीड डायल' जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर और डायरेक्टर काम किया है। Mani Ratnam Interview: ‘अमिताभ बच्चन एक किंवदंती है, मुझे अब भी उनके लायक एक कहानी की तलाश है’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें