फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: सलमान खान को हुआ डेंगू, अब यह कलाकार होस्ट करेगा बिग बॉस के एपिसोड्स

Sat, 22 Oct 2022 07:24 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और रियलिटी बिग बॉस के प्रसंशकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 4
Bigg Boss 16 Launch - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और रियलिटी शो बिग बॉस के प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। हाल ही में आईं खबरों के मुताबिक अभिनेता कुछ दिनों तक बिग बॉस में शामिल नहीं हो पाएंगे। दरअसल, एक्टर की तबीयत खराब होने की वजह से फैंस को बिग बॉस सलमान खान के बिना ही देखना पड़ेगा। इतना ही नहीं उनकी जगह अब इस शो को मनोरंजन जगत का एक दूसरा कलाकार होस्ट करने वाला है। खबरों के मुताबिक अभिनेता सलमान को डेंगू हो गया है, जिसकी वजह से वह बिग बॉस को होस्ट नहीं कर पाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 4
करण जौहर - फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता को डेंगू होने की वजह से अब दर्शक कुछ समय के लिए भाईजान को बिग बॉस में नहीं देख पाएंगे। उनकी जगह अब मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर इस शो के कुछ एपिसोड्स होस्ट करते दिखेंगे। इससे पहले करण ने बिग बॉस के ओटीटी वर्जन के पहले सीजन को भी होस्ट किया था। ऐसे में सलमान की हालत देखते हुए अब करण को कुछ समय के लिए बिग बॉस 16 की कमान सौंप गई है। 
 

Thank God-Ram Setu: थैंक गॉड-रामसेतु से पहले छह बार टकराईं अक्षय और अजय की फिल्में, जानें कब किसने मारी बाजी

विज्ञापन

3 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media
इससे पहले शुक्रवार को प्रसारित हुए एपिसोड में भी सलमान खान गायब रहे। दरअसल, इस सीजन शुक्रवार और शनिवार को वीकएंड का वार एपिसोड प्रसारित किया जाता है। ऐसे में शुक्रवार को प्रसारित हुए लेटेस्ट एपिसोड में भी हर कोई सलमान भाई का इंतजार करता रहा, लेकिन शो उनके आए बिना ही खत्म हो गया, जिसकी वजह से सभी के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे थे। लेकिन अब रिपोर्ट के सामने आने के बाद इस बात की खुलासा हो गया कि सलमान शुक्रवार के एपिसोड में नजर क्यों नहीं आए। 
 

Doctor G Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी ‘डॉक्टर जी’, आठ दिन में हुआ महज इतना कारोबार

विज्ञापन

4 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media
वहीं, बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो शुक्रवार को प्रसारित हुए लेटेस्ट एपिसोड में घर में अंदर कई सारे हंगामे देखने को मिले। दरअसल, सलमान खान की कमी को पूरा करते हुए खुद बिग बॉस ने घर में फैली अव्यवस्था को ठीक किया। इतना ही नहीं घर में बार-बार हो गए नियमों के उल्लघंन के चलते बिग बॉस ने शिव से कैप्टेंसी छीनते हुए अर्चना को घर का नया कप्तान बनाया, जो अभी तक हर कैप्टन पर उंगली उठाती आईं हैं। बिग बॉस के इस फैसले के बाद से ही घर में काफी बवाल देखने को मिल रहा है। 
 

Gumnaam Sitare: अपनी चीख से रूह कंपा देती थीं मालिनी शर्मा, जानें अब कहां है राज फिल्म की यह अभिनेत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें