फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thank God-Ram Setu: थैंक गॉड-रामसेतु से पहले छह बार टकराईं अक्षय और अजय की फिल्में, जानें कब किसने मारी बाजी

Fri, 21 Oct 2022 11:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राम सेतु, थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के लिए शुक्रवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस दिन कई निर्माता और कलाकारों की असली परीक्षा होती है लेकिन इस बार दीपावली को देखते हुए अक्षय और अजय देवगन की फिल्में मंगलवार को रिलीज होने जा रही हैं। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' और अक्षय कुमार की 'रामसेतु' में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है और दोनों फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। बता दें कि इससे पहले भी अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्में एक बार नहीं बल्कि छह बार बॉक्स ऑफिस पर टकरा चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं कि कब किसने मारी बाजी।
विज्ञापन

2 of 7
अंगारे, प्यार तो होना ही था - फोटो : social media
'अंगारे' और 'प्यार तो होना ही था'  
 साल 1998 में अभय कुमार की फिल्म अंगारे 24 जुलाई को रिलीज हुई थी और इसी दिन अजय देवगन की फिल्म 'प्यार तो होना ही था' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस पहली संभावित भिड़ंत में अजय देवगन ने बाजी मारी थी। जानकारी के मुताबिक फिल्म 'अंगारे' ने जहां तकरीबन 2.83 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं 'प्यार तो होना ही था' ने इसे एक बड़े अंतर से पीछे छोड़ते हुए करीब 21. 51 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

3 of 7
'धड़कन' और 'दीवाने' - फोटो : insta
'धड़कन' और 'दीवाने'
साल 2000 में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म धड़कन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसका सीधा मुकाबला फिल्म 'दीवाने' से हुआ था, जिसमें अजय देवगन के साथ उर्मिला मातोंडकर दिखाई दी थीं। इस बार अक्षय कुमार की फिल्म ने सफलता के रिकॉर्ड कायम करते हुए तकरीबन 14.02 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं अजय देवगन की 'दीवाने' ने करीब 6.95 करोड़ रुपये कमाए थे।

4 of 7
'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' और 'रेनकोट' - फोटो : social media
'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' और 'रेनकोट'
साल 2004 में अक्षय की फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' 24 दिसंबर को रिलीज हुई थी। वहीं अजय देवगन स्टारर 'रेनकोट' भी इसी दिन बड़े पर्दे पर आई थी। जहां अक्षय की फिल्म ने करीब 11.56 करोड़ का कारोबार किया था तो वहीं 'रेनकोट' इससे काफी पीछे रही थी और महज 2.54 करोड़ कमा पाई थी।
विज्ञापन

5 of 7
'ब्लू' और 'ऑल द बेस्ट' - फोटो : social media
'ब्लू' और 'ऑल द बेस्ट'
साल 2004 में भी अक्षय कुमार की फिल्म 'ब्लू' और अजय देवगन की 'ऑल द बेस्ट' 16 अक्टूबर को यानी एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुईं थी। इस बार भी अजय देवगन की फिल्म बाजी मारकर ले गई। जहां ब्लू ने करीब 38.55 करोड़ का कारोबार किया था तो वहीं 'ऑल द बेस्ट' ने बॉक्स ऑफिस पर 41.41 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन

6 of 7
'एक्शन रीप्ले' और 'गोलमाल 3' - फोटो : social media
'एक्शन रीप्ले' और 'गोलमाल 3'
साल 2010 में भी अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर टकराव देखने को मिला था और इस बार भी अजय आगे रहे। 'एक्शन रीप्ले' ने करीब 29.06 करोड़ बटोरे थे। वहीं 'गोलमाल 3' ने हंसी के फव्वारे की बदौलत लगभग 106.34 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'तीस मार खान' और 'टूनपुर का सुपरहीरो' - फोटो : social media
'तीस मार खान' और 'टूनपुर का सुपरहीरो'
साल 2010 में 24 दिसंबर को जहां अक्षय की फिल्म 'तीस मार खान' रिलीज हुई थी, वहीं इसी दिन अजय की फिल्म टूनपुर का  हीरो ने भी बड़े पर्दे पर एंट्री मारी थी। इस बार की भिड़ंत में अक्षय कुमार बाजी मारने में कामयाब रहे थे क्योंकि 'तीस मार खान' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और ये फिल्म तकरीबन 60.91 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब हुई थी, जबकि टूनपुर का हीरो ने महज 3.55 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें