बॉलीवुड की देसी गर्ल से ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं अभिनेत्री और निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनास अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हमेशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में बनी रहने वाली प्रियंका चोपड़ा लोगों की मदद करने के लिए भी जानी जाती हैं। वह आए दिन कोई न कोई सोशल वर्क करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर प्रियंका ने दुनिया भर के लोगों से अफ्रीका में फैले भूख संकट के खिलाफ यूनिसेफ के प्रयासों का समर्थन करने की अपील की है।