फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanishka Soni: अब कनिष्का सोनी ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- मेरे साथ ऐसी हरकत...

Thu, 13 Oct 2022 11:34 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कनिष्का सोनी - फोटो : Instagram
अभिनेता और निर्देशक साजिद खान पर मीटू कैंपेन के दौरान कई महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। इस वजह से जब से उनकी एंट्री बिग बॉस में हुई है, तब से लगातार उन्हें शो से बाहर करने की मांग उठ रही है। अब तक कई अभिनेत्रियों सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं भी साजिद खान पर उत्पीड़न करने का आरोप लगा चुकी हैं। अब 'दिया और बाती हम' फेम अभिनेत्री कनिष्का सोनी ने भी साजिद खान को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। अभिनेत्री ने वीडियो जारी करने के साथ ही लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है। इसी के साथ उन्होंने सलमान खान से भी सवाल किया है।
 

Rakul-Jacky Wedding: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे रकुल प्रीत और जैकी भगनानी! अभिनेत्री के भाई ने किया खुलासा

विज्ञापन

2 of 6
कनिष्का सोनी - फोटो : Instagram
कनिष्का सोनी ने अपने इंस्टाग्राम से जो वीडियो जारी किया है, उसमें उन्हें कहते सुना जा सकता है कि अभी कुछ दिन पहले मैंने मीडिया में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें मैंने बताया था कि एक ऐसा डायरेक्टर और प्रोड्यूसर है, जिसने मुझे घर बुलाकर पेट दिखाने की मांग की थी। इसी के साथ मैंने बताया था कि मुझे उसका नाम नहीं लेना है, लेकिन मुझे पता चला है कि वह डायरेक्टर अब बिग बॉस के घर में है।
 

Nirupa Roy: 'देवी' की तरह पूजी जाने वाली इस अभिनेत्री पर बहू ने लगाए थे गंभीर आरोप, आ गई थी जेल जाने की नौबत

विज्ञापन

3 of 6
कनिष्का सोनी - फोटो : Instagram
कनिष्का ने आगे बात करते हुए कहा कि मैं पहले उनका नाम नहीं लेना चाहती थी, बता दूं कि मैं उनका नाम लेने से पहले इतनी डरी हुई हूं कि मुझे इंडिया में आने से भी डर लगता है। वह कहती हैं कि क्योंकि ये लोग इतने पावरफुल हैं कि कुछ भी कर सकते हैं। मुझे नाम बताने में भी डर लगता है लेकिन मैं आज बताऊंगी। इसलिए क्योंकि आपने जो पब्लिसिटी और नाम बिग बॉस में उन्हें दिया वह उसे डिजर्व नहीं करते। उनका नाम है साजिद खान।
 

Urvashi-Rishabh: करवा चौथ पर तन्हाई में ऋषभ पंत को खोजती दिखीं उर्वशी की नजरें? बोलीं- गुल-ए-गुलजार हो तुम

4 of 6
कनिष्का सोनी - फोटो : Instagram
कनिष्का ने बताया कि साल 2008 में रियलिटी शोज के दौरान उनकी मुलाकात साजिद खान से हुई थी, तब अभिनेत्री को पैसे की तंगी थी और इसी वजह से वह सेलिब्रिटी का इंटरव्यू लिया करती थीं। कनिष्का ने इंटरव्यू के लिए ही साजिद खान को भी कॉल किया था, जिसके बाद उन्होंने अभिनेत्री को नाडियाडवाला के ऑफिस में बुलाया था। एक्ट्रेस बताती हैं कि नाडियाडवाला के ऑफिस की बालकनी में उनका इंटरव्यू लिया, तब मैंने उनसे कहा था कि मैं एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हूं, क्या आप मेरी हेल्प कर सकते हैं, तब उन्होंने मुझे अपने घर बुलाया। मुझे लगा कि हीरोइन बनना है, तो इतना रिस्क लेना पड़ेगा।
 

Ashok Kumar: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे अशोक कुमार, दिलचस्प है डेब्यू फिल्म में रोल मिलने के पीछे की कहानी

विज्ञापन

5 of 6
कनिष्का सोनी - फोटो : insta
इसके बाद कनिष्का साजिद साजिद खान के घर गईं। वह बताती है कि जब मैं साजिद खान के रूम में उनसे बात करने गई तो उन्होंने मुझे खड़ा होने का कहा, फिर उन्होंने मेरा फिगर देखा और कहा कि तुम परफेक्ट हो, मैं एक फिल्म बनाने जा रहा हूं और उसमें दीपिका को ले रहा हूं। कनिष्का आगे बताती है कि साजिद ने कहा- तुम्हारा फिगर अच्छा है तुम मेन लीड हीरोइन मैटेरियल हो, इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे तुम्हारा पेट देखना है। फिक्र मत करो मैं तुम्हें टच नहीं करूंगा। कनिष्का ने आगे बताया कि मैंने उनसे हाथ जोड़कर कहा कि मैं अपना पेट नहीं दिखा सकती हूं और इसके बाद साजिद ने कहा ठीक है तो फिर मैं आपको अपनी मूवी ने  नहीं ले सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कनिष्का सोनी - फोटो : insta
कनिष्का कहती हैं कि 'दिया और बाती हम' के समय मेरी मुलाकात दोबारा से साजिद खान से हुई मुझे लगा कि वह बदल चुके होंगे और मैंने उनसे फिल्मों में रोल मांगा तब उन्होंने कहा कि तुम बहुत सिंपल लड़की हो, मुझे मेरी फिल्मों के लिए बोल्ड लड़की चाहिए। कनिष्का ने यहां तक कहा कि मुझे डर लग रहा है कि ये लोग मुझे मार न दें, वो मुझसे शादी करना चाहते थे और कहते थे कि मैं ऐसी लड़की से शादी करना चाहता हूं, जो मैं करूं वह भी वही करे। कनिष्का ने सलमान खान पर भी सवाल उठाया और कहा कि मुझे सलमान से ये उम्मीद नहीं थी। मुझे समझ नहीं आता कि जो लोग लड़कियों का हैरेसमेंट करते हैं, मारते-पीटते हैं। वह उन्हें शो में एंट्री कैसे करने देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें