बिग बॉस 15 अपने पांचवें हफ्ते में पहुंच गया है लेकिन शो में अब भी कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जिनका गेम बहुत स्लो चल रहा है। इस लिस्ट में शो में नजर रहे जय भानुशाली का नाम भी शामिल है। शो में आए हर सेलिब्रिटी गेस्ट ने जय को अपना गेम बढ़ाने की सलाह दी है। इतना ही नहीं, सलमान खान भी जय भानुशाली को अच्छे से गेम खेलने की नसीहत दे चुके हैं। ऐसे में अब जय ने खेल में अपना दिमाग लगाना शुरू कर दिया है।
जय घर में ज्यादा किसी के बात नहीं करते थे, लेकिन अब वह शो में अपना ग्रुप बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में जय भानुशाली अपने करीबी दोस्त निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी के साथ अपना ग्रुप बनाने की कोशिश करते दिखे। इस दौरान जय विशाल को भी अपनी तरफ लाने की बात कर रहे थे, इसके लिए जय ने शमिता से बात की।