फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर और हिना खान के बाद बिग बॉस के इस विजेता की होगी एंट्री, खुद दी जानकारी

Tue, 06 Oct 2020 01:12 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : Twitter- @BiggBoss14
बिग बॉस सीजन 14 अब तक के हर सीजन से अलग है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के अलावा इस बार तूफानी सीनियर्स के रूप में सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान पहुंचे हैं। अब खबर आई है कि बिग बॉस के घर में एक और पूर्व विजेता शामिल होने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गौतम गुलाटी - फोटो : Colors Tv
जानकारी के मुताबिक, बिग बॉस सीजन आठ के विजेता गौतम गुलाटी घर में एंट्री करेंगे। गौतम पिछले साल सीजन 13 में भी पहुंचे थे। वो थोड़े समय के लिए ही थे लेकिन खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शहनाज गिल के साथ उनकी मस्ती को लोगों ने बहुत पसंद किया था।
विज्ञापन

3 of 5
गौतम गुलाटी - फोटो : Colors Tv
गौतम गुलाटी ने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी साझा की है। गौतम ने ट्वीट में लिखा- 'मुझे दुख है कि मैं पिछले हफ्ते बिग बॉस में नहीं जा सका क्योंकि मैं शूटिंग में बिजी था लेकिन सोच रहा हूं इन सब को जाने दूं फिर मारता हूं एंट्री जल्दी। अकेला। क्यों बिग बॉस?’

4 of 5
गौतम गुलाटी - फोटो : Colors Tv
गौतम गुलाटी फिल्म राधे में सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी थी। अनलॉक की प्रक्रिया के बाद शूटिंग दोबारा शुरू हुई। फिल्म में गौतम का काम खत्म हो चुका है। ऐसे में वो शो में गेस्ट बनकर पहुंचने वाले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान - फोटो : instagram: biggboss__update
बता दें कि बिग बॉस 14 में गौहर खान का काम सभी कंटेस्टेंट के बीच किचन के काम का बंटवारा करना है। जबकि बेड की जिम्मेदारी सिद्धार्थ शुक्ला की है। वहीं हिना खान बीबी मॉल देख रही हैं। वो हर दिन बीबी मॉल से कोई सात सामान कंटेस्टे्ंट को दे सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें