फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य ने दिशा परमार को किया प्रपोज, सिंगर की मां ने ऐसे किया रिएक्ट

Fri, 13 Nov 2020 12:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : instagram: dishaparmar
छोटे पर्दे का बड़ा शो कहलाने वाले बिग बॉस में इस बार भी कंटेस्टेंट्स के अलग- अलग अंदाज नजर आ रहे हैं। बिग बॉस में करीब- करीब हर बार कुछ न कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से शो चर्चा में रहता है। अब इस बार शो के कंटेस्टेंट ने एक अभिनेत्री को प्रपोज किया है, हालांकि बिग बॉस में प्यार और तकरार कुछ नया नहीं। लेकिन ये प्रपोजल शो के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य ने उस अभिनेत्री को किया है जो इस शो में मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राहुल वैद्य - फोटो : instagram: colorstv
दरअसल हाल ही में सिंगर राहुल वैद्य ने नेशनल टेलीविजन पर अभिनेत्री दिशा परमार को प्रपोज किया है। राहुल के फैंस उनके इस प्रपोजल के अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं, वहीं इसके साथ अभिनेत्री के जवाब का भी इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस बीच राहुल की मां गीता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

3 of 5
राहुल वैद्य - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv
फैंस की तरह ही राहुल वैद्य की मां भी सिंगर के इस प्रपोजल से हैरान हैं। राहुल की मां ने इस बारे में बातचीत में कहा, 'मैं राहुल के लिए खुश हूं। उन्होंने अचानक दिशा को प्रपोज किया, यह देखकर मुझे भी शॉक लगा है और कहीं न कहीं सरप्राइज भी मिला है।'

4 of 5
राहुल वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम
गीता ने बातचीत में आगे कहा, 'खुश हूं कि दिशा को उन्होंने चुना है। वह काफी स्वीट लड़की है और मुझे पसंद भी हैं। बाकी चीजों पर मैं कुछ नहीं कहना चाहती, क्योंकि जब वह बाहर आ जाएंगे तो सभी साथ बैठकर इस पर बात करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल वैद्य - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv
गौरतलब है कि राहुल के दिशा को किए गए प्रपोजल ने सभी को हैरान कर दिया था, वहीं इस प्रपोजल के बाद सोशल मीडिया पर भी कई ऐसी खबरें सामने आईं कि दिशा और राहुल की पहले ही सगाई हो चुकी है। हालांकि दिशा ने इनको महज अफवाह करार देते हुए ध्यान न देने की बात कही।

पढ़ें: जल्द खत्म होगा 'वांडाविजन' का इंतजार, इस दिन रिलीज होगा मार्वेल के चौथे फेज का पहला प्रोजेक्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें