फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की शादी में कंगना रणौत ने खर्च कर दिए करोड़ों, केवल लहंगे की कीमत है इतने लाख

Fri, 13 Nov 2020 12:47 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना रणौत के भाई अक्षत रणौत शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की सभी रस्में राजस्थान के उदयपुर में हुईं। कंगना और उनका पूरा परिवार इन दिनों राजस्थान में हैं। भाई की शादी में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उनके लुक से लेकर आउटफिट तक की चर्चा रही।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने एक वीडियो साझा कर बताया कि उनके इस लहंगे को बनाने में करीब 14 महीने लग गए। वीडियो में कंगना लहंगा पहनकर घूमती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने आउफिट डिजाइनर अनुराधा वकील और ज्वैलरी डिजाइनर सब्यसाची को शुक्रिया कहा है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
कंगना का यह लहंगा गुजराती बांधनी है। नीले और बैंगनी रंग के इस लहंगे के साथ कंगना ने हैवी ज्वैलरी किया है। साथ ही उन पर मांग टीका खूब जच रहा है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'सभी, जो मेरे लहंगे के बारे में पूछ रहे थे उन्हें बता दूं कि यह गुजराती बांधनी लहंगा है, जिसे बनाने में लगभग 14 महीने लग गए।'

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
रिपोर्ट के मुताबिक कि कंगना के भाई की शादी में करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। शादी में कंगना ने अपनी जो ज्वैलरी पहनी है उनकी कीमत 45 लाख रुपये से अधिक है जबकि आउटफिट पर करीब 18 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत के भाई की शादी - फोटो : द लीला पैलेस
बता दें कि कंगना रणौत के भाई अक्षत की शादी 12 नवंबर को थी। शादी की रस्में उदयपुर के शीश महल होटल में हुई। झील किनारे बसा यह होटल कितना आलीशान है इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि 2018 में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी भी यही हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें