'बिग बॉस 13' में वीकेंड का वॉर एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई का झगड़ा छाया रहा। सलमान खान कहते हैं कि 'सीजन 11 में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच भी लड़ाई हुई थी लेकिन वो प्रोफेशनल लड़ाई थी जबकि सिद्धार्थ और रश्मि के बीच निजी झगड़ा है। ऐसे में दोनों को खुद ही तय करना है कि वो इसे कैसे हैंडल करते हैं।' इस दौरान सलमान ने सिद्धार्थ और रश्मि दोनों को फटकार लगाई और कहा कि 'अपनी इज्जत अपने हाथ में हैं, दो-तीन महीने के बाद आपकी लाइफ कैसी होगी ये देखिए आप।'