फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या शहनाज से मिलने चोरी छुपे पहुंचे थे सिद्धार्थ शुक्ला, वायरल हो रही तस्वीर का ये है सच

Sat, 22 Feb 2020 02:42 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
sidharth shukla, shehnaz gill - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल अपने नए शो 'मुझसे शादी करोगे' में व्यस्त हैं। बिग बॉस खत्म होने के साथ वो इसमें नजर आने लगी हैं। इस बीच शहनाज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसमें वो एक बच्चे को गोद में ली हुई हैं और उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला खड़े हैं जो सेल्फी ले रहे हैं। कहा जा रहा है सिद्धार्थ शुक्ला चुपके-चुपके शहनाज से मिलने पहुंचे थे। अब इस वायरल हो रही तस्वीर का सच क्या है चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
दरअसल बिग बॉस से निकलते ही शहनाज टीवी की मशहूर जोड़ी माही गिल और जय भानुशाली के घर पहुंची थीं। शहनाज ने उनकी बेटी तारा से मुलाकात की और उन्हें गोद में ले रखा है। ये तस्वीर उसी दौरान की है। बता दें कि माही और जय, सिद्धार्थ के अच्छे दोस्त हैं। बिग बॉस 13 के दौरान दोनों सिद्धार्थ का सपोर्ट करने भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के साथ शहनाज की जो तस्वीर छाई हुई है वो तस्वीर फेक है। सिडनाज के फैंस भले ही इसे शेयर कर रहे हैं लेकिन ये एक एडिटेड तस्वीर है जिसमें सिद्धार्थ की फोटो को अलग से लगा दिया गया है। तस्वीर को ध्यान से देखने पर इसका पता भी चलता है।

4 of 5
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram
शो खत्म होने के बाद भी शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती कायम है। लाइव वीडियो के दौरान शहनाज ने बताया था कि 'सारा दिन सिद्धार्थ सोता रहता है। मैंने उसे बहुत फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसके बाद मैं बहुत रोई। मैंने उसे मैसेज किया था। मैसेज पढ़ने के बाद उसने मुझे कॉल किया। टेंशन मत लो। हमारी बात हो गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shehnaz gill - फोटो : social media
एक यूजर ने शहनाज से कहा कि 'आप सिद्धार्थ से शादी कर लो।' इस पर शहनाज ने कहा कि 'आप उससे बोलो कि मुझसे शादी कर ले।' शहनाज के शो 'मुझसे शादी करोगे' के सेट पर सिद्धार्थ शुक्ला भी पहुंचे। शो में सिद्धार्थ ने शहनाज के बारे में कहा कि- 'इनके अंदर एक क्वालिटी बहुत अच्छी है जो मुझे लगता है कि हर किसी के अंदर होनी चाहिए। हम लोगों का घर में कई बार झगड़ा हुआ लेकिन दिन खत्म होते होते हम लोगों का झगड़ा खत्म हो गया और अगले दिन नई शुरुआत की।'
 
Bigg Boss 13 खत्म होते ही स्टार बने आसिम रियाज, देखने उमड़ी फैंस की भीड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें