Bigg Boss 13
- फोटो : social media
वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान ने वाइल्डकार्ड के रूप में जिन कंटेस्टेंट से मिलवाया वो हैं- हिंदुस्तानी भाऊ, तहसीन पूनावाला और खेसारी लाल यादव। शो अपने विवादास्पद कंटेंट को लेकर चर्चा में तो रहता ही है साथ ही कंटेस्टेंट की निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरता है। शो शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट को मिलने वाली धनराशि पर चर्चा शुरू हो जाती है। टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई सीजन 13 की सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली कंटेस्टेंट बताई जा रही थीं लेकिन अब उनके रिकॉर्ड को वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले एक कंटेस्टेंट ने तोड़ दिया है।