फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: मल्लिका को देखते ही सलमान के छूटे पसीने, फिर खुलेआम स्टेज पर कही ये बात

Sun, 22 Dec 2019 12:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' में शनिवार प्रसारित एपिसोड में मल्लिका शेरावत पहुंचीं और बोल्डनेस का तड़का लगाया। मल्लिका घर के अंदर गईं तो उन्होंने घरवालों को कई टास्क भी दिए। आज मल्लिका सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करेंगी और उनके साथ रोमांस करती नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
ग्रीन कलर की ड्रेस पहने मल्लिका बिग बॉस के स्टेज पर ग्रैंड तरीके से एंट्री करती हैं। एंट्री के वक्त मल्लिका 'जलेबी बाई' गाने पर डांस करती हैं। सलमान भी उनका पूरा साथ देते हैं। मल्लिका को देखते ही सलमान कहते हैं कि 'आप इतनी हॉट हैं कि मुझे गर्मी लग रही है।' इसके बाद सलमान अपने हाथ में लिए एक बोर्ड से हवा लेने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
सलमान के हॉट कहने पर मल्लिका पूछती हैं, 'कितनी हॉट हूं आप बताइए ना।' इस पर सलमान कहते हैं, 'इतनी, इतनी'। आगे मल्लिका कहती हैं, 'शरमा गए आप। हाथ पकड़िए, आंखों में आंखें डालिए और वो तीन शब्द कहिए।' इसके बाद मल्लिका सलमान को नानखटाई खिलाती हैं। अब आगे मल्लिका सलमान से और क्या-क्या करवाएंगी ये आज प्रसारित एपिसोड में दिखाया जाएगा।

4 of 5
Mallika Sherawat and Siddharth Shukla - फोटो : twitter
इससे पहले घर के अंदर मल्लिका शेरावत ने 'मर्डर' फिल्म के गाने 'भीगे होंठ तेरे' पर डांस करते हुए एंट्री ली।  घर में आते ही मल्लिका सिद्धार्थ शुक्ला से कहती हैं- 'क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'गोद में?' इसके बाद मल्लिका सिद्धार्थ की गोद में बैठ जाती हैं। फिर मल्लिका सिद्धार्थ से कहती हैं कि 'आपका दिल किस तरफ है और कहां धड़क रहा है?' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'आपके दिल के सामने।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mallika Sherawat and Asim - फोटो : twitter
मल्लिका ने सिद्धार्थ और आसिम के साथ रोमांटिक डांस किया। इन दोनों का डांस देखकर घरवाले हंसने लगते हैैं। मल्लिका आसिम को देख इतनी इम्प्रेस हो जाती हैं कि उनके सिक्स पैक एब्स देखना चाहती हैं। आसिम अपनी टीशर्ट उठाकर अपने एब्स दिखाते हैं। 

Bigg Boss 13: इस वजह से मेकर्स पर ही भड़क उठे सलमान, शो नहीं करने की दी धमकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें