फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: बचपन में यौन शोषण का शिकार हुई थीं मधुरिमा, अब मां ने बताई बेटी की दर्द भरी दास्तां

Sun, 12 Jan 2020 11:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Madhurima Tuli - फोटो : social media
रियलिटी शो बिग बॉस 13 के इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी भावुक और हैरान कर देने वाला रहा, जब घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी जिंदगी की उन घटनाओं के बारे में बताया जिसने उनकी जिंदगी को बदल दिया। बिग बॉस के घर में आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा ने अपनी जिंदगी के बुरे अनुभवों को साझा किया। जिसकी वजह से उनकी पूरी जिंदगी बदल गई। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
दरअसल इस हफ्ते बिग बॉस 13 में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म छपाक का प्रमोशन करने पहुंचीं। यहां वह विक्रांत मैसी और एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के साथ पहुंचीं। यहां उन्होंने बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स के साथ काफी मस्ती की। लक्ष्मी अग्रवाल ने अपने साथ हुई एसिड अटैक की घटना के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने 'मुंह दिखाई' टास्क के जरिए घर के सभी घरवालों को अपनी जिंदगी की ऐसी घटना के बारे में बताने को कहा जिसने सब कुछ बदल दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
Madhurima Tuli - फोटो : social media
इस दौरान टीवी अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने बताया कि जब वह छोटी थीं तो उनके होम ट्यूटर ने उनका उत्पीड़न किया था। मधुरिमा ने कहा कि, 'उस समय मैं बहुत छोटी थी। वो होम ट्यूटर उनके घर पढ़ाने आता था और मेरे भाई को पानी या फिर को समान लेने के लिए भेज देता और फिर मेरे साथ छेड़छाड़ करता था। होम ट्यूटर ने मेरे साथ ऐसा बहुत बार किया। मैंने अपनी मां और पिता को बताया। उन्होंने मेरा बहुत सपोर्ट किया, लेकिन उस घटना से उभरने में मुझे काफी समय लगा।' 

4 of 5
Madhurima Tuli - फोटो : social media
इस मामले में मधुरिमा तुली की मां ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अंग्रेजी वेब साइट स्पॉट ब्वॉय की खबर के अनुसार मधुरिमा की मां ने कहा, 'हां मधुरिमा के साथ ऐसा हुआ था। मैं बहुत हैरान हूं कि मधुरिमा ने इस बारे में बात की। इस बारे में सोचकर मुझे बहुत तकलीफ होती है। उसके साथ ये बहुत भयानक घटना थी, इसी वजह से जो मधुरिमा आज तक उस घटना को भूल नहीं पाई हैं।' मां के अनुसार मधुरिमा के साथ छोड़छाड़ 12 साल उम्र में हुई थी तब मधुरिमा छठी क्लास में थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aarti Singh - फोटो : voot
मधुरिमा के अलावा आरती सिंह और विशाल ने भी अपने साथ हुई ऐसी घटना के बारे में बताया। आरती सिंह के कहा कि, 'जब मैं 13 साल की थी, तब मुझे घर में बंद करके मेरे साथ लगभग दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि इस बात को याद करते हुए वो अभी भी कांप रही हैं।' आरती के ऐसा बताते ही सिद्धार्थ शुक्ला हैरान रह जाते हैं। साथ ही सभी घरवाले भी इमोशल हो जाते हैं।


पढ़ें: Bigg Boss 13: आरती सिंह के साथ हुई थी बंद कमरे में रेप की कोशिश, आपबीती सुन चौंक गए सिद्धार्थ शुक्ला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें