फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13: शेफाली ने गोविंदा की भांजी के तलाक पर किए थे कमेंट्स, भाभी बोलीं-शादी नहीं तो..

Sat, 05 Oct 2019 01:14 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arti singh - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' शुरू हुए महज कुछ ही दिन बीते हैं लेकिन कंटेस्टेंट के तेवर अभी से काफी तीखे हैं। 'बिग बॉस' के मना करने के बावजूद कई कंटेस्टेंट निजी टिप्पणी करने से पीछे नहीं रहे। तीसरे दिन 'बिग बॉस' ने घरवालों को टॉर्चर टास्क दे दिया था। इस दौरान शेफाली बग्गा ने गोविंदा की भांजी और अभिनेत्री आरती सिंह की निजी जिंदगी को लेकर कमेंट्स करने शुरू कर दिए। अब इस पर आरती की भाभी का बयान आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
arti singh - फोटो : social media
शेफाली टास्क के दौरान आरती से सिद्धार्थ शुक्ला से अफेयर को लेकर कहती हैं। शेफाली कहती हैं- 'क्या हुआ था सिद्धार्थ और आरती के बीच? सिद्धार्थ और तुम्हारी लव स्टोरी का क्या हुआ? बता दो दुनिया जानना चाहती है।' इसके साथ ही शेफाली वीडियो में आरती के तलाक को लेकर भी सवाल पूछती हैं। आरती के तलाक की बात को सुन घर के अंदर भी कई कंटेस्टेंट हैरान रह गए।
विज्ञापन

3 of 5
kashmera shah - फोटो : social media
आईबी टाइम्स से बात करते हुए आरती सिंह की भाभी और कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने करारा जवाब दिया है। कश्मीरा ने कहा कि 'एक बात हम कह सकते हैं कि जब आरती की बारी आई तो खेल में इस कदर गिरकर नहीं खेली। यही नहीं उसने बगैर दुर्भावनापूर्ण भावना के खेल दिखाया। उसने अपनी गरिमा बनाए रखी और निष्पक्ष लड़ाई लड़ी। आखिर में, यह एक टास्क है। हमें इन बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। मुझे वास्तव में आरती पर गर्व है।'

4 of 5
kashmera shah - फोटो : instagram
कश्मीरा से पूछा गया कि टास्क के दौरान शेफाली बग्गा ने कहा था कि आरती की शादी टूट गई है। इस पर कश्मीरा ने कहा कि 'आरती ने कभी शादी ही नहीं की।' बता दें कि शो में शेफाली ने केवल आरती सिंह ही नहीं रश्मि देसाई पर बॉडी शेमिंग कमेंट्स किए थे। इसे लेकर अभिनेत्री जरीन खान ने शेफाली बग्गा पर गुस्सा निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Zareen Khan - फोटो : Social Media
जरीन ने लिखा है- 'एक पत्रकार होने के नाते आपके कंधे पर जिम्मेदारी आती है लेकिन लगता है एक टास्क के लिए आप सब कुछ भूल गईं शेफाली। शेफाली ने ना सिर्फ रश्मि की बॉडी शेमिंग की है बल्कि आरती की निजी जिंदगी को लेकर भी कमेंट किए हैं और ये सब सिर्फ एक टास्क के लिए। ये बहुत ही दुख की बात है, एक औरत होने और इंटेलिजेंट होने के बाद भी वो दूसरी औरतों के साथ ऐसा कर रही हैं।'

सलमान से पहले हमसे जान लें नॉमिनेट सदस्यों में किसे मिले कितने वोट, कौन बचेगा कौन जाएगा?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें