फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसिम रियाज को सुहाना खान के साथ लॉन्च करने पर आया करण जौहर का बयान, कह दी बड़ी बात

Tue, 18 Feb 2020 01:12 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Asim Riaz - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज शो के फर्स्ट रनर अप बने हैं । सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि आसिम ने भले ही ट्रॉफी ना जीती हो लेकिन उन्होंने दिल जरूर जीत लिया है । आसिम रियाज शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट थे और इन चार महीनों में उनकी फैन फॉलोइंग बहुत बढ़ गई है । घर से बाहर आने के बाद आसिम लगातार चर्चा में बने हुए हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
asim riaz - फोटो : Social Media
आसिम के बिग बॉस से बाहर आने के बाद खबर आई कि करण जौहर उन्हें लेकर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' बनाएंगे। फिल्म में आसिम के अपोजिट शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को लॉन्च किया जाएगा । पिछले दो-तीन दिनों से ये खबर वायरल हो रही है लेकिन किसी ने इस खबर की पुष्टि नहीं की थी ।
विज्ञापन

3 of 5
Asim Riaz - फोटो : Social Media
अब करण जौहर ने एक ट्वीट के जरिए SOTY 3 को लेकर बयान दिया है । करण जौहर ने लिखा, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' को लेकर बनने वाली यह कहानियां बिल्कुल निराधार हैं । इस बात को प्रसारित करने वाले सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि कृप्या इसे बंद करें ।'

4 of 5
asim riaz - फोटो : voot
करण जौहर के इस ट्वीट से साफ है कि ना ही वो SOTY 3 बनाने जा रहे हैं और ना ही वो आसिम रियाज को लॉन्च करेंगे । बता दें कि आसिम रियाज के पास फिलहाल कौन सा प्रोजेक्ट है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है । हालांकि जिस तरह से इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज उन्हें सपोर्ट कर रहे थे, उससे लग रहा है कि उन्हें काफी काम मिलने वाला है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Himanshi Khurana and Asim Riaz - फोटो : twitter
इसके अलावा आसिम, हिमांशी खुराना के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में हैं। हिमांशी के बारे में आसिम ने कहा, 'मैंने स्टेज पर ही अपने पिता से कहा- आपका लड़का अब जवान हो गया है । मैंने हिमांशी को अपने पिता से मिलवाया । बिग बॉस ने डर निकाल दिया है । मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया है । हिमांशी पहली लड़की है जिसे मैंने अपने पिता से मिलवाया है । मैं अपनी पूरी जिंदगी हिमांशी के साथ देखता हूं। अभी हम दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जानने की कोशिश कर रहे हैं ।'

हू-ब-हू रेखा की तरह दिखती हैं उनकी छोटी बहन राधा, साउथ की फिल्मों में कर चुकी हैं काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें