फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB13: आखिर कौन हैं हिमांशी खुराना, जिसके कारण शहनाज के खिलाफ हो गए सलमान!

Sun, 10 Nov 2019 06:29 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
himanshi khurana - फोटो : social media
सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में कई सारी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। इसके बाद से शो में कई नए मोड़ आए हैं । शो में जो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं वो पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना हैं । हिमांशी की शहनाज गिल के साथ कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी । हिमांशी के घर में एंट्री करने के बाद शहनाज को काफी बुरा लगा था और वो घर से बाहर जाना चाहती थीं । 
 
विज्ञापन

2 of 5
Himanshi Khurana and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : file photo
आपको बताते हैं कि शहनाज के साथ कॉन्ट्रोवर्सी के अलावा हिमांशी और किन वजहों से चर्चा में रहीं । हिमांशी की वजह से सलमान भी शहनाज के खिलाफ नजर आए । सलमान शहनाज कहते हैं very sad'। 

हिमांशी खुराना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने साल 2008 में 16 साल की उम्र में मिस लुधियाना का टाइटल जीता था । इसके अलावा वो मिस पंजाब पीटीसी 2010 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद हिमांशी ने मिस नॉर्थ जोन कॉन्टेस्ट भी जीता था। मॉडलिंग में पहचान बनाने के बाद हिमांशी का साल 2010 में एक पंजाबी वीडियो आया था । साल 2013 में हार्डी संधू के गाने सोच से हिमांशी को काफी फेम मिला था । इसी साल आई फिल्म साड्डा हक के लिए भी हिमांशी ने खूब तारीफें बटोरी थीं।

4 of 5
himashi khurana - फोटो : social media
पिंकविला की रिपोर्ट के अऩुसार, हिमांशी खुराना पंजाब के पॉपुलर सिंगर एमी विर्क के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। हिमांशी खुराना और एमी विर्क ने इसी साल दुल्हा दुल्हन बने हुए एक फोटोशूट करवाया था जिसके बाद खबरें आ रही थीं कि दोनों ने सीक्रेट मैरिज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि दोनों ने अपनी शादी की खबरों से इनकार किया था । शहनाज और हिमांशी के विवादी की बात करें तो दोनों ने एक-दूसरे के गानों को बुरा बोला था । इसके बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा । ये एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी बन गई थी । हिमांशी के घर में जाने के बाद दर्शकों को लगा था कि वो खूब हंगामा करेंगी लेकिन हिमांशी का व्यवहार सीधा और शांत दिखाई दे रहा है। 

मॉडल से बदसलूकी पर अभिनेता के खिलाफ चार्जशीट, #Metoo में पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें