फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया को एटिट्यूड दिखाने के बाद बुरी तरह ट्रोल हुईं रानू मंडल, लोगों ने कहा- 'भीख मांगते हुए ही...'

Sun, 10 Nov 2019 06:21 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
रेलवे स्टेशन में गाना गाकर भीख मांगने वाली रानू मंडल अब मशहूर हो चुकी हैं। हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया। रानू मंडल इतनी फेमस हुईं  कि उनपर बायोपिक भी बनने जा रही है। अब रानू के पास अपना पर्सनल मैनेजर भी है । ऐसे में रानू मंडल के हजारों फैन भी बन गए हैं । 
 
विज्ञापन

2 of 6
Ranu Mondal - फोटो : social media
हाल ही में रानू मंडल अपने गानों की वजह से नहीं बल्कि फैन और मीडिया को एटिट्यूड दिखाने की वजह से चर्चा में आ गईं । रानू मंडल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मीडिया को एटिट्यूड दिखाने की वजह से रानू को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है । 
विज्ञापन

3 of 6
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
एक यूजर ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ऐसा ही होता है जब किसी को रोड से उठाकर स्टार बनाएंगे। एक दूसरे यूजर ने लिखा, भीख मांगते हुए ही बेस्ट थी ये। एक यूजर ने एडवाइज दी, अपनी औकात कभी भूलनी नहीं चाहिए।
 

4 of 6
ranu mondal - फोटो : social media
बता दें कि जब मीडिया उनसे सवाल पूछता है तो वो कुछ खाते हुए उनकी बातों को नजर अंदाज कर देती हैं। इस वीडियो में रिपोर्टर रानू से उनकी तारीफ करते हुए सवाल पूछती है कि सपने सच होते है, आपको इतने बड़े पैमाने पर सफलता मिली है... क्या आपको यकीन हो गया है ।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
Ranu Mondal - फोटो : instagram
रानू पहले तो अपने बैग से निकालकर कुछ खाती हैं और फिर इधर-उधर देखकर कहती हैं कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं दिया। इसके बाद रिपोर्टर अपने सवाल को दोबारा पूछती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद रानू को एक बार फिर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ranu Mondal - फोटो : instagram
रानू पहले तो अपने बैग से निकालकर कुछ खाती हैं और फिर इधर-उधर देखकर कहती हैं कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं दिया। इसके बाद रिपोर्टर अपने सवाल को दोबारा पूछती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद रानू को एक बार फिर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
 

बॉलीवुड में एक्टर-एक्ट्रेस की समानता पर बोलीं फराह खान- जो ज्यादा पैसा कमाता है वही यहां...'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें