'बिग बॉस' के घर में बीते दिनों आधी रात को एविक्शन हुआ। सलमान खान ने घरवालों को पहले ही बता दिया था कि छह में से तीन लोगों को कम वोट मिले हैं। इन तीन लोगों में शेफाली बग्गा, अरहान खान और मधुरिमा तुली का नाम था। इन तीनों में से देर रात बिग बॉस ने अरहान खान को घर से बेघर कर दिया। लेकिन घर से बेघर होते ही अरहान खान एक बार फिर से विवादों में फंस गए हैं। ये विवाद रश्मि को लेकर नहीं बल्कि कुछ और ही है।