फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन से 'पिटाई' खा चुके हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट आसिम रियाज, एक ही थप्पड़ में हो गए थे चित

Fri, 29 Nov 2019 06:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Varun Dhawan, Asim Riaz - फोटो : amar ujala
छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट आसिम रियाज इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वह सलमान खान के शो में अच्छे खेल के अलावा हिमांशी खुराना के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं, लेकिन मनोरजंन के पर्दे पर पहली बार सुर्खियां बटोरने वाले आसिम रियाज वरुण धवन से पिटाई खा चुके हैं। वरुण धवन उन्हें बुरी तरह से पीट चुके हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Main Tera Hero - फोटो : social media
हैरान न हों हम बात कर रहे हैं वरुण धवन की फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के एक सीन की। जी हां, फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में वरुण धवन के साथ आसिम रियाज भी एक छोटे से किरदार में थे। इस फिल्म के एक सीन में वरुण धवन आसिम को एक ही चाटे में जमीन पर लिटा देते हैं। फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में अभिनेता अरुणोदय सिंह विलेन की भूमिका में होते हैं और वह वरुण धवन को मारने के लिए कुछ गुंडे भेजते हैं जिसमें से एक आसिम रियाज भी होते हैं। लड़ाई के पहले सीन में ही वरुण आसिम को एक चाटे में जमीन पर लिटा देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Asim Riaz - फोटो : social media
फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में आसिम रियाज का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं बिग बॉस 13 की बात करें तो शो में हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच नजदीकियां लगातार बढ़ती जा रही हैं जो कि साफ नजर आ रहा है। यहां तक कि शेफाली और हिमांशी के साथ आसिम रियाज बेड भी साझा करते हैं। इस बीच शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि कई बार आसिम रियाज हिमांशी खुराना को किस करते हुए नजर आए।

4 of 5
Asim Raiz and Himanshi Khurana - फोटो : voot
बीते दिनों आसिम और हिमांशी सिद्धार्थ शुक्ला की टीम में थे। बीते दिनों सिद्धार्थ से झगड़ा होने के बाद आसिम की बातचीत हिमांशी से बढ़ने लगीं। यहां तक कि आसिम ज्यादातर शेफाली और हिमांशी के साथ ही देखे जाने लगे। आसिम अपने दिल की बात शेफाली को पहले ही बता चुके थे। वहीं हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में उन्होंने हिमांशी से भी अपने प्यार का इजहार किया। हिमांशी ने आसिम की बात सुनते ही कहा कि वह पहले से ही रिश्ते में बंधी हुई हैं। हालांकि आसिम ने कहा कि वह सब कुछ जानते हैं। 27 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में आसिम हिमांशी को जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही उन्हें गले लगाया और किस भी किया। अनसीन वीडियो में दिखाया गया था जिसमें आसिम हिमांशी के बार-बार किस करते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Asim Raiz and Himanshi Khurana - फोटो : voot
आसिम खुलेआम बात पर हिमांशी को किस करते नजर आए। आसिम कई बार हिमांशी से शो में कह चुके हैं कि उन्होंने उनसे ज्यादा सुंदर लड़की अब तक नहीं देखी है। वो सामने होती हैं तो उन्हें कुछ भी सूझता नहीं है। अगर सामने नहीं होती तो आंखें उन्हें ही ढूंढती हैं। खास बात है कि आसिम के हिमांशी के प्रति झुकाव को सभी घरवाले महसूस कर रहे हैं। यहां तक कि जब सिद्धार्थ ने आसिम को ड्यूटी दी तो आसिम ने कहा कि कोई और दे दो ये ज्यादा हो जाएगा। जवाब में सिद्धार्थ ने कहा था- 'हिमांशी कैप्टन थी तो तुमने बहुत काम किया था। अब क्या हो गया?' इस पर आसिम ने कहा- 'मैं तेरी कप्तानी में भी ड्यूटी करूंगा।' 

पढ़ें: BB13: जेल की सजा के लिए सिद्धार्थ ने चुना ऐसा नाम पूरा घर हो जाएगा खफा, आरती भी सुनाएंगी खरी-खोटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें