'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक रही है। हालांकि पिछले दो-तीन हफ्ते से दोनों के बीच झगड़े हो रहे हैं। अब तो दोनों ने बात भी करना बंद कर दिया है। वीकेंड का वार में सिद्धार्थ और शहनाज एक बार फिर उलझते दिखे। सिद्धार्थ के इस व्यवहार के बाद शहनाज इमोशनल हो गईं।