फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: सलमान को मिला शानदार बीच हाउस, यहां से करेंगे कंटेस्टेंट्स पर 'वीकेंड का वार'

Sun, 16 Sep 2018 01:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
TV Show
टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का 12वां सीजन आज रात 16 सितंबर को शुरू होने जा रहा है। शो की ओपनिंग सेरेमनी में सलमान खान जोड़ियां बनाकर कंटेस्टेंट्स को घर में भेजेंगे। लेकिन शो के शुरू होने से पहले इस बीच एक और खबर आई है कि सलमान खान को एक बीच हाउस दिया गया है साथ ही कंटेस्टेंट्स के लिविंग, बेडरूम और कंफेशन रूम की तस्वीरें सामने आई हैं...आइए जानते हैं पूरी बात.. 
विज्ञापन

2 of 6
TV Show - फोटो : DNA
बता दें कि शो के होस्ट सलमान खान को हर बार की तरह इस बार भी शो के वीकेंड का वार करने के लिए हाउस दिया गया है। लेकिन इस बार उन्हें बीच हाउस दिया गया है। पिछले सीजन में उन्हें लॉग हाउस दिया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
TV Show - फोटो : DNA
बीच हाउस का सेट लोनावाला के पास एक बीच पर ही बनाया गया है जिसे ओमंग कुमार की पत्नी वनिता ने डिजाइन किया है। वनीता ने ही पिछला हाउस डिजाइन किया था और उस दौरान उन्होंने कहा था कि वह अगली बार सलमान खान के लिए बीच हाउस डिजाइन करेंगी। 

4 of 6
TV Show
इस बीच हाउस की बात करें तो इसमें सलमान की तस्वीरें लगी हुई हैं और उनके लिए जिम की भी सुविधा दी हुई है। साथ ही सलमान के बेडरूम की दीवारों पर नाव को बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया हुआ है। ये हाउस देखने में बहुत ही लक्जरी लग रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
TV Show - फोटो : DNA
वहीं, इस बीच हाउस में रंग बिरंगे टेक्सचर को भी डिजाइन किया जिसमें समुद्र की पेंटिंग्स लगी हुई हैं। ओमंग ने बताया ' हमने हाउस को बहुत ही अलग रूप दिया है जिसमें सफेद और नीला रंग सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया है, जैसे कि सफेद सोफा, समुद्र की नीली पेंटिंग, सोफे पर अपने दोस्तों संग बैठकर सलमान रूम में लगे टीवी को देखकर शो में क्या चल रहा इस पर चर्चा करते दिखाई देंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
TV Show
बता दें बिग बॉस 12 में इस बार कुछ अलग दिखने वाला है क्योंकि हर बार की तरह इसमें कंटेस्टेंट्स सिंगल नहीं बल्कि जोड़ियों में आएंगे। जिसमें 3 कॉमनर और 3 सेलिब्रिटी जोड़ियां घर में प्रवेश करेंगी। इसके बाद बचे 9 कटेंस्टेंट्स में से 6 सिंगल कॉमनर और 3 सिंगल सेलिब्रिटीज शो का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें