दीपक ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक ने मुजफ्फरपुर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने एलपी शाही कॉलेज, मुजफ्फरपुर से 12वीं के बाद एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट से बीबीए पूरा किया। लेकिन उस समय परिवार की माली हालात ठीक नहीं होने की वजह उन्हें एमबीए छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अपना ध्यान संगीत कर केंद्रीत कर लिया। दीपक ने डॉक्टर संजय कुमार संजू से म्यूजिक सीखा है।