amruta fadnavis
- फोटो : amruta fadnavis
दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अनूप जलोटा नजर आ रहे हैं। 25 अक्टूबर को शेयर की गई इन तस्वीरों में अनूप जलोटा, अमृता के बगल में खड़े हैं। अनूप जलोटा के साथ इस कार्यक्रम में शान, सलीम-सुलेमान, जतिन-ललित और अलका याग्निक मौजूद रहे।