फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में मनाएंगी दीपिका कक्कड़ अपना पहला करवा चौथ, ये कंटेस्टेंट्स भी रख चुके हैं व्रत

Sat, 27 Oct 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : Pinkvilla

टीवी की आदर्श बहू सिमर यानि कि दीपिका कक्कड़ बिग बॉस 12 में हैं और शादी के बाद दीपिका का यह पहला करवाचौथ है लेकिन क्या वो ये त्योहार मना पाएंगी, इस पर अभी संशय बना हुआ है। बता दें कि दीपिका ने टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम से इसी साल 22 फरवरी को शादी की थी।

विज्ञापन

2 of 5
Deepika Kakkar - फोटो : Jansatta
गौरतलब है कि दीपिका ने शोएब से लव मैरिज की है, साथ ही धर्म परिवर्तन भी किया है। जिसके बाद दीपिका ने मुस्लिम रीति-रिवाजों को अपनाने की कसम भी ली थी। लेकिन दीपिका अपने पहले ही करवा चौथ के व्रत पर ही अपने पति के साथ मौजूद नहीं हो पाएंगी। लेकिन माना जा रहा है कि शो मेकर्स कुछ तो प्लानिंग कर रहे हैं। खबर है कि शोएब शो में एंट्री कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Deepika Kakkar

ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि शोएब शो में दीपिका के लिए कुछ गिफ्ट भिजवा सकते हैं जैसा कि पहले करणवीर बोहरा के लिए आए थे। बता दें कि टीवी जोड़े की मुलाकात टीवी के फेमस शो ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर हुई थी।

 

4 of 5
Deepika Kakkar
इस शो में दोनों स्टार पति-पत्नी की के रोल में नजर आए थे और यहीं से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। फिर 3 साल तक चले लंबे अफेयर के बाद आखिरकार दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
शायद ही आपको पता हो कि पिछले कई सीजन्स में करवा चौथ सेलिब्रेट किया गया था। बिग बॉस 10 में कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा ने करवा चौथ का व्रत रखा था। इतना ही नहीं करण मेहरा ने भी अपनी पत्नी के लिए यह खास व्रत रखा था। ऐसे में देखना यह है कि दीपिका के पहले करवा चौथ पर शो मेकर्स क्या प्लानिंग करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें