बिग बॉस के सीजन 12 में घर में लड़ाई और झगड़ों को दौर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वहीं इस हफ्ते हुए नॉमिनेशन ने घर के माहौल को और गर्म कर दिया है। सोमवार को दिखाए गए एपिसोड में बिग बॉस नॉमिनेशन प्रक्रिया की घोषणा करते हैं। वह सभी घरवालों के सामने एलान करते हैं कि घर के कप्तान इस प्रक्रिया में सुरक्षित हैं। जानिए, इस सप्ताह कौन सा कंटेस्टेंट हुआ घर से नॉमीनेट और कैसे पूरा हुआ टास्क?
विज्ञापन
2 of 5
बिग बॉस
नॉमीनेशन टास्क शुरू होता है। इसमें घर के तीन सदस्यों को स्पेशल रूम में बुलाया जाता है। तीनों सामने वाले की कमियां बताते हुए किसी एक को नॉमीनेट करेंगे। स्पेशल रूम में पहले से मौजूद स्पेशल मेहमान का फैसला अंतिम होता है। सबसे पहले बिग बॉस रोमिल, दीपक और अनूप जलोटा को स्पेशल रूम में बुलाते हैं। वह इन तीनों से कहते हैं कि नॉमिनेशन टास्क एक खास मेहमान की उपस्थिति में होगा। वह घरवालों से कई सारे सवाल पूछेंगी और फैसला लेंगी।
विज्ञापन
3 of 5
bigg boss
रोमिल, दीपक और अनूप जलोटा के बीच में चर्चा शुरू होती है। तीनों एक–दूसरे को उनकी कमिया बताने लगते हैं। दीपक अनूप जलोटा से कहते हैं कि उन्होंने और रोमिल ने घर में उनसे अच्छा काम किया है। लोग उनको बहुत पसंद कर रहे हैं। स्पेशल मेहमान दोनों की बात से सहमत होती हैं। वह अनूप जलोटा को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करती हैं। वह कहती हैं कि अनूप जलोटा अपनी इमेज को ध्यान में रखकर खेल रहे हैं।
4 of 5
बिग बॉस
तीनों के बाहर आने के बाद बिग बॉस सोमी, सुरभि और उर्वशी के बुलाते हैं। सुरभि और सोमी उर्वशी को घर का सबसे कमजोर सदस्य बताते हुए नॉमिनेट करती हैं। वही स्पेशल गेस्ट उनके फैसले के साथ होती है। वह उर्वशी से कहती हैं कि वह घर में अपनी राय देती हुई नहीं दिख रही हैं। इस तरह उर्वशी घर से नॉमीनेट हो जाती हैं। तीसरे नंबर पर दीपिका, जसलीन और सृष्टि रूम में जाते हैं।
दीपिका और सृष्टि मिलकर कहती हैं कि जसलीन घर में सही से परफोर्म नहीं कर रही हैं। दोनों मिलकर जसलीन से घर से बाहर करने के लिए नॉमिनेट करती हैं। वहीं स्पेशल गेस्ट दोनों की बातों से असहमत होती हैं और सृष्टि को नॉमिनेट कर देती हैं। वहीं आखिर में सबा, करणवीर और श्रीसंथ की बारी आती है। करणवीर और श्रीसंथ मिलकर सबा को नॉमिनेट करते हैं। वहीं स्पेशल गेस्ट भी दोनों की बात से सहमत होते हुए सबा का नाम लेती हैं।