फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत का तनुश्री पर पलटवार, बोलीं- अब मैं करूंगी 50 करोड़ का मानहानि का केस

Tue, 23 Oct 2018 06:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rakhi, tanushree
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। तनुश्री और नाना पाटेकर का मुद्दा मीडिया से होता हुआ पुलिस तक पहुंच चुका है। नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता को लीगल नोटिस भेजा है वहीं तनुश्री ने भी नाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच राखी सावंत ने नाना पाटेकर की वकासत करते हुए तनुश्री को अपशब्द तक कह डाले।
विज्ञापन

2 of 5
rakhi sawant gets bail
फिर क्या था तनुश्री ने भी राखी सावंत पर 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा ठोक दिया। दरअसल राखी ने कहा था, 'तनुश्री ड्रग एडिक्ट हैं, 10 साल पहले, उस झगड़े वाले दिन भी तनुश्री 'हार्न ओके प्लीज' की शूटिंग छोड़ कर अपनी वैनिटी वैन में ड्रग लेकर बेहोश पड़ी थीं।
विज्ञापन

3 of 5
Rakhi Sawant
तनुश्री के मानहानि के मुकदमे पर अब राखी सावंत ने पलटवार करते हुए कहा है कि तनुश्री द्वारा उन्हें लोवर क्लास कहने पर वह उन पर 50 करोड़ का मानहानि का केस करेंगी। इतना ही नहीं राखी ने ये भी कहा कि 'जब तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर और राज ठाकरे ने भाव नहीं दिया, तब वह मेरे पीछे पड़ गई हैं। वह लूटना चाहती थीं, लेकिन उनकी यह तमन्ना पूरी नहीं हुई।

4 of 5
Rakhi Sawant
राखी ने आगे कहा तनुश्री यह सब पब्लिसिटी, पासपोर्ट, वीजा, बैंक अकॉउंट या फिर बॉलिवुड में अपनी वापसी के लिए किया हो, लेकिन उनकी दाल कहीं गल नहीं रही, इसलिए उन्होंने अब मुझे अपना टार्गेट बनाया है और मेरे खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। मैं कोर्ट में उसे मुंह तोड़ जवाब दूंगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi sawant
राखी ने कहा-10 साल पहले मैं तनुश्री के साथ कई पार्टी में गई हूं। मुझे वह 2 से 3 बार रेव पार्टी में लेकर गई थी। उन पार्टियों में वह मेरे सामने डोप करती थी, तनुश्री के चक्कर में मैंने भी ड्रग्स लिया था। बाद में मैंने उससे दोस्ती तोड़ दी वरना आज मैं नशा मुक्ति केंद्र में होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें