रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में नजर आ चुकीं फेमस वीजे बेनाफ्शा सूनावाला हाल ही में रैम्प शो का वीडियो शेयर कर ट्रोल हो गईं। दरअसल बेनाफ्शा ने ग्रे कलर का गाउन पहना है जिसके साथ बेनाफ्शा ने डार्क मेकअप किया है। हालांकि इस लुक में बेनाफ्शा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं लेकिन उनके फैंस को उनका यह अंदाज पसंद नहीं आया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
benafsha
बिग बॅास से ही अपनी हॅाट तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली बेनाफ्शा ने रैम्प वॉक का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया लेकिन लोगों ने उन्हें यह तक कह दिया कि वह किसी कौवे से कम नहीं लग रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
benafsha sunnawalla
वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने बेनाफ्शा को इस तरह रैम्प वॉक न करने की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा, "क्या मुंबई में भी बंदर होते हैं'' एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे वॉक कौन करता है।
वहीं एक यूजर ने लिखा कि बाबूजी धीरे चलना.. इतनी तेज कौन भागता है। बेनाफ्शा के इस पोस्ट पर ज्यादातर लोगों ने नेगिटिव कमेंट ही किया। फिर क्या था बिग बॉस में बेनाफ्शा के दोस्त रहे विकास गुप्ता और हिना खान उनके बचाव में उतर आए।