फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के इस 'सुपरहिट' डायरेक्टर को मिलेगा यह सम्मान, सलमान बने खास वजह

Tue, 03 Apr 2018 02:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अपनी बेहतरीन फिल्मों और कहानी के लिए मशहूर फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर को जल्द ही AIMA मैनेजिंग इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उनको यह सम्मान उनकी लगातार दो फिल्में 300 करोड़ से ज्यादा रुपए कमाने के लिए दिया जाएगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अली अब्बास की दो फिल्में 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा हैै' 300 करोड़ के क्लब में पहुंची है। खास बात यह है कि इन दिनों फिल्म में बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'सुल्तान' साल 2016 में रिलीज हुई थी और 'टाइगर जिंदा है' साल 2017 में रिलीज हुई है।
विज्ञापन

3 of 4
इन दोनों फिल्मों में दर्शकों ने अली अब्बास की निर्देशन कला और कहानी को काफी पसंद किया था। AIMA पुरस्कार समारोह का आयोजन 18 अप्रैल को दिल्ली में किया जाएगा। अली अब्बास के साथी भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली, पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा सहित कई मशहूर हस्तियों को यह सम्मान दिया जाएगा। 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि अली अब्बास जफर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत निर्देशक के तौर पर 2011 में फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' से की थी। इसके बाद वह फिल्म 'गुंडे' लेकर आए थे। अली अब्बास ने अभी तक कुल चार फिल्मों का निर्देशन किया है, जिसमें से 2 फिल्में 300 करोड़ के क्लब में गईं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें