सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिकंदर
सलमान खान की 'सिकंदर' ने 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में एंट्री की और इसने पहले दिन 27.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन से भरपूर फिल्म ने पहले दिन सलमान के फैंस को सिनेमाघरों तक खींच लाया। हालांकि, इसके बाद यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म की कुल कमाई 103.45 करोड़ रुपये रही, जो उम्मीदों से काफी कम थी। फिर भी, 'सिकंदर' ने इस साल दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम किया।