टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' की धमक से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच गया है।यह फिल्म महज 3 दिन में ही लागत निकालने में कामयाब रही। इस फिल्म ने टाइगर को सफलता के ऐसे मुकाम पर पहुंचाया है कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। इस फिल्म ने 8 दिन में ही 112 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। तो चलिए आपको 'बागी 2' के 7 दिन में बने 7 रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
Tiger Shroff
हाईएस्ट ओपनर ऑफ 2018
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई करके न केवल लोगों को इंप्रेस किया बल्कि बॉक्स ऑफिस पर सनसनी मचाकर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं टाइगर की 'बागी 2' ने पहले दिन के कलेक्शन में ही 'पद्मावत' का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 'पद्मावत' ने पहले दिन 24 करोड़ का बिजनेस किया था जबकि 'बागी 2' ने 25.10 करोड़ कमाए। ऐसे में यह फिल्म साल की हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
3 of 8
Tiger Shroff
यंग एक्टर की पहली हाईएस्ट ओपनर फिल्म
'बागी2' ने पहले दिन 25.10 करोड़ का बिजनेस किया था। इस कमाई के साथ ही टाइगर बॉलीवुड के पहले यंग एक्टर बन गए हैं जिनकी फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की हो। टाइगर की इस फिल्म ने रणवीर सिंह, वरुण धवन और रणबीर कपूर को भी पीछे छोड़ दिया है।
4 of 8
Baaghi 2
हाईएस्ट सिंगल डे कलेक्शन
'बागी 2' फिल्म ने पहले रविवार को 27.60 करोड़ की कमाई की। इस तरह से 'बागी 2' हाईएस्ट सिंगल डे कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म में भरपूर एक्शन के साथ जबरदस्त डांस ने दर्शकों को इंप्रेस किया।
विज्ञापन
5 of 8
baaghi 2
हाईएस्टर ओपनिंग वीकेंड
'बागी2' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने न केवल कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े बल्कि हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड फिल्म भी बन गई है। इस फिल्म ने तीन दिन के अंदर 73.10 करोड़ की कमाई करके साल 2018 की सेकेंड हाईएस्टर ओपनिंग वीकेंग फिल्म बन गई है। जबकि यह टाइगर की पहली हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म है।
विज्ञापन
6 of 8
baaghi 2
हाईएस्ट फर्स्ट वीक कलेक्शन
112 करोड़ की कमाई करके टाइगर की 'बागी 2' फिल्म 2018 की हाईएस्ट फर्स्ट वीक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इसके साथ ही टाइगर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी।
विज्ञापन
7 of 8
baaghi 2
टाइगर की पहली 100 करोड़ी फिल्म
'बागी 2' फिल्म ने साबित कर दिया कि एक्शन और डांस के मामले में टाइगर का मुकाबला करना मुश्किल है। टाइगर की यह पांचवीं फिल्म है। इसके साथ ही टाइगर के फिल्मी सफर की पहली 100 करोड़ी फिल्म भी बन गई है।
कम दिन में सुपरहिट फिल्म बनी
'बागी 2' फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म ने पहले ही दिन साबित कर दिया था कि यह टाइगर श्रॉफ की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनेगी। इस फिल्म ने 8वें दिन तक 112.85 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।